फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   decree of bjp, do preparing for municipal corporation election

भाजपा पार्टी प्रभारी का फरमान, निगम चुनावों के लिए जुट जाएं नेता

Mon, 04 Apr 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 04 Apr 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
decree of bjp, do preparing for municipal corporation election
चंडीगढ़ में पार्टी की मीटिंग में बीजेपी के नेता - फोटो : amar ujala

पार्टी प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में नेताओं को आगामी दिसंबर माह में होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए अभी से तैयारियां शुरू करने का आदेश दिया है। बैठक का आयोजन सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय में किया गया था। पार्टी प्रभारी ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के साथ जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन


नगर निगम चुनाव के परिणाम अच्छे होंगे तो पंजाब विधानसभा चुनाव में भी अच्छा असर पडेगा। ऐसे में सभी का लक्ष्य सभी वार्डों में जीत दर्ज करने का होना चाहिए। सभी सीटों जीतने पर मेयर बनाने के लिए मनोनीत पार्षदों की मिन्नतें करने की जरूरत भी नहीं होगी। झा ने कहा कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिवस है, ऐसे में चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं को नगर निगम चुनाव जीतकर उनको तोहफा देना चाहिए।
विज्ञापन


राजनीति कांग्रेस से करें अपनों के खिलाफ नहीं: चंडीगढ़ भाजपा के नेताओं में भारी गुटबाजी के मद्देनजर प्रभात झा ने मंच से नेताओं को कहा कि वह राजनीति करें लेकिन कांग्रेस से,  कभी भी अपनों के खिलाफ राजनीति न करें। इससे पार्टी कमजोर होती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के बजट के अंश निकालकर लोगों को समझाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर का साथ दें पार्षद: प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद पार्टी प्रभारी प्रभात झा ने मेयर सहित सभी पार्षदों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी पार्षदों को एकजुट होकर कांग्रेस का मुकाबला करने और मेयर का साथ देने का निर्देश दिया।

भारत माता की जय कहने से कोई किसी को नहीं रोक सकता: शाहनवाज, कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता शाह नवाज हुसैन ने कहा कि कोई माई का लाल किसी को भारत माता की जय कहने से नहीं रोक सकता। साथ ही किसी पर भारत माता की जय बोलने के लिए जोर जबर्दस्ती भी नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के अच्छे कार्यों की विरोधी चर्चा नहीं होने दे रहे। शाहनवाज ने कार्यकर्ताओं को सरकार की नीतियों को तर्क के साथ जनता को बताने के टिप्स दिए।

खेर और जैन नहीं हुए उपस्थित: आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में सांसद किरण खेर और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन उपस्थित नहीं हुए जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन कार्यक्रम के शुरूवात में ही उपस्थित होकर वापस चले गए। पार्टी प्रभारी प्रभात झा का कहना है कि खेर को किसी जरूरी काम से मुबंई जाना पड़ा है और जैन अपने किसी परिवारिक काम में व्यस्त है।


पार्टी में बहुत लोग आ भी रहे हैं
राष्ट्रीय प्रवक्ता शाह नवाज हुसैन से जब पूर्व सांसद नवजोत सिद्धू और उनकी पत्नी का पार्टी से संबंध तोड़ने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जबाव बदलते हुए कहा कि पार्टी बहुत लोग आ भी रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed