{"_id":"5fd0651799f2fc52d96ebc20","slug":"decline-in-gst-recovery-at-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन और कोरोना का असर : पंजाब में जीएसटी वसूली में गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन और कोरोना का असर : पंजाब में जीएसटी वसूली में गिरावट
Wed, 09 Dec 2020 11:18 AM IST
निवेदिता शर्मा
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता शर्मा
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन और किसान आंदोलन का विपरीत प्रभाव अब पंजाब में हर क्षेत्र में पड़ने लगा है। पंजाब में इस साल अभी तक जीएसटी वसूली में 22.94 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस साल अप्रैल से नवंबर तक 6814.29 करोड़ रुपये ही वसूली हो पाई है, जबकि 2019 में पंजाब सरकार को 8842.79 करोड़ रुपये जीएसटी वसूली प्राप्त हुई थी। पिछले साल के मुकाबले इस साल 2028.5 करोड़ रुपये जीएसटी वसूली में गिरावट आई है।
विज्ञापन
कोरोना महामारी के दौरान हुए लॉकडाउन और कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब में सितंबर में शुरू हुए किसानों के आंदोलन से पंजाब को अब तक 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। सूबे को हो रहे आर्थिक नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी चिंता जताई थी और राज्य को हो रहे आर्थिक नुकसान के बारे में खुलासा किया था।
विज्ञापन
वहीं आंदोलन के कारण इस साल जीएसटी वसूली में भी गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि कर आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नवंबर महीने में वैट और सीएसटी की वसूली में पिछले साल के मुकाबले 70.65 प्रतिशत वृद्धि हुई है। इस महीने वैट और सीएसटी की कुल वसूली 765.25 करोड़ रुपये दर्ज की गई है, जबकि नवंबर 2019 के लिए यह राशि 448.42 करोड़ थी।
विज्ञापन
12,186 करोड़ रुपये मुआवजे के बकाया
पंजाब सरकार के मुआवजे के रूप में केंद्र पर अप्रैल से अक्तूबर तक 12186 रुपये बकाया हो गया है। इस साल नवंबर में भी मुआवजे की 1336 करोड़ की राशि इसमें शामिल है। पंजाब सरकार के वित्त मंत्री इस बारे में केंद्रीय स्तर पर कई बार वार्ता कर चुके हैं, लेकिन अभी तक मुआवजे को लेकर कोई ठोस हल नहीं निकल पाया है।
नवंबर में जीएसटी के 55.12 करोड़ घटे
किसान आंदोलन का असर पंजाब को नवंबर माह में अब तक सबसे ज्यादा हुआ है। इस साल के नवंबर में पिछले साल के मुकाबले जीएसटी के 55.12 करोड़ रुपये घटे हैं। साल 2019 के नवंबर में 1122.93 करोड़ रुपये का जीएसटी वसूला गया था, जबकि इस साल नवंबर में 1067.81 करोड़ रुपये जीएसटी की वसूली हो पाई है।
पंजाब के जीएसटी राजस्व की वसूली की तुलना
महीना 2019 2020
अप्रैल 1304.13 करोड़ 156.28 करोड़
मई 998.13 करोड़ 514.03 करोड़
जून 950.36 करोड़ 869.66 करोड़
जुलाई 1548.15 करोड़ 1103.31 करोड़
अगस्त 1014.03 करोड़ 987.20 करोड़
सितंबर 974.96 करोड़ 1055.24 करोड़
अक्तूबर 929.52 करोड़ 1060.76 करोड़
नवंबर 1122.93 करोड़ 1067.81 करोड़
कुल योग 8842.21 करोड़ 6814.29 करोड़