फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Decision on HJC-BJP Coalition in Haryana

HJC-BJP गठबंधन के भविष्य पर फैसला आज संभव

Wed, 09 Jul 2014 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 09 Jul 2014 10:30 AM IST
विज्ञापन
Decision on HJC-BJP Coalition in Haryana
हरियाणा में हजकां भाजपा गठबंधन की गांठ खुलेगी या मजबूत होगी इसका निर्णय बुधवार को हो सकता है। हरियाणा भाजपा नेताओं की नजरें लंबे समय से पार्टी की संसदीय बोर्ड  की बैठक पर लगी हैं।
विज्ञापन


भाजपा कोर कमेटी की बैठक और सांसदों के प्रतिनिध मंडल ने अपनी राय केंद्रीय नेतृत्व को पहले ही दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली की व्यस्तता के चलते बैठक में देरी हो रही थी। अब यह बैठक बुधवार को हा रही है।
विज्ञापन


मीटिंग में नए अध्यक्ष की ताजपोशी के साथ ही गठबंधन पर चर्चा हो सकती है। हालांकि उनकी ओर से गठबंधन की पूर्व शर्तों में बदलाव की मांग उठाई जा चुकी है। ऐसे में अब देखना है कि भाजपा संसदीय बोर्ड गठबंधन को लेकर क्या फैसला करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गठबंधन के मामले में हजकां की वरिष्ठ नेता रेणुका बिश्नोई हरियाणा भाजपा नेताओं पर उंगली उठा चुकी हैं। जिसके बाद भाजपा और हजकां में जुबानी जंग तेज हुई है।


पिछले दिनों भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राम बिलास शर्मा की पत्रकार वार्ता में भी भाजपा नेताओं ने इशारा किया था कि गठबंधन में केंद्रीय नेतृत्व वही निर्णय लेगा, जो हरियाणा भाजपा के नेताओं की राय है। फिलहाल हरियाणा भाजपा के नेता विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने के पक्षधर हैं।

संभावना है बुधवार को होने वाली संसदीय बोर्ड में गठबंधन पर चर्चा होगी। इस बारे में अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व का होगा।
 अनिल विज, हरियाणा भाजपा विधायक दल के नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed