{"_id":"54df27a912a4c0e152e05fe112ea9a8b","slug":"decision-on-hjc-bjp-coalition-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"HJC-BJP गठबंधन के भविष्य पर फैसला आज संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HJC-BJP गठबंधन के भविष्य पर फैसला आज संभव
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 09 Jul 2014 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में हजकां भाजपा गठबंधन की गांठ खुलेगी या मजबूत होगी इसका निर्णय बुधवार को हो सकता है। हरियाणा भाजपा नेताओं की नजरें लंबे समय से पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक पर लगी हैं।
भाजपा कोर कमेटी की बैठक और सांसदों के प्रतिनिध मंडल ने अपनी राय केंद्रीय नेतृत्व को पहले ही दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली की व्यस्तता के चलते बैठक में देरी हो रही थी। अब यह बैठक बुधवार को हा रही है।
मीटिंग में नए अध्यक्ष की ताजपोशी के साथ ही गठबंधन पर चर्चा हो सकती है। हालांकि उनकी ओर से गठबंधन की पूर्व शर्तों में बदलाव की मांग उठाई जा चुकी है। ऐसे में अब देखना है कि भाजपा संसदीय बोर्ड गठबंधन को लेकर क्या फैसला करता है।
विज्ञापन
गठबंधन के मामले में हजकां की वरिष्ठ नेता रेणुका बिश्नोई हरियाणा भाजपा नेताओं पर उंगली उठा चुकी हैं। जिसके बाद भाजपा और हजकां में जुबानी जंग तेज हुई है।
पिछले दिनों भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राम बिलास शर्मा की पत्रकार वार्ता में भी भाजपा नेताओं ने इशारा किया था कि गठबंधन में केंद्रीय नेतृत्व वही निर्णय लेगा, जो हरियाणा भाजपा के नेताओं की राय है। फिलहाल हरियाणा भाजपा के नेता विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने के पक्षधर हैं।
संभावना है बुधवार को होने वाली संसदीय बोर्ड में गठबंधन पर चर्चा होगी। इस बारे में अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व का होगा।
अनिल विज, हरियाणा भाजपा विधायक दल के नेता