फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Deadly War in Inelo-bjp supporters for Poster

पोस्टर विवाद: इनेलो-भाजपाइयों में खूनी भिड़ंत

Mon, 06 Oct 2014 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 06 Oct 2014 11:25 AM IST
विज्ञापन
Deadly War in Inelo-bjp supporters for Poster

बीड़ घग्गर में चुनाव का पोस्टर, लड़ियां लगाने के विवाद में रविवार को इनेलो और भाजपा कार्यकर्ताओं में खूनी झड़प हुई। इसमें चार युवक जख्मी हो गए।

विज्ञापन


कहासुनी से शुरू हुए विवाद ने कुछ ही देर में इस कदर तूल पकड़ा कि धारदार हथियार तक निकाल लिए गए और जमकर भिड़ंत हुई। सभी घायलों का जनरल अस्पताल में इलाज कराया गया। आरोप है कि दोनों गुटों की भिड़ंत के बीच पथराव भी हुए।
विज्ञापन


उधर, चंडीमंदिर थाने के एसएचओ ने कहा कि चार घायल युवकों का अस्पताल का इलाज चल रहा है। उन्हें शिकायत मिली है और छानबीन की जा रही है।

धारदार हथियारों से किया हमला

Deadly War in Inelo-bjp supporters for Poster

दरअसल, रविवार शाम बीड़ घग्गर की गलियों में भाजपा कार्यकर्ता पोस्टर और लड़ियां लगाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पहले से वहां मौजूद इनेलो से जुड़े कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया।

इसी बात पर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में कहासुनी हुई और दोनों गुट मारपीट पर उतारू हो गए। उनमें से एक युवक ने धारदार हथियार से भी हमला कर दिया।

इसमें भाजपा कार्यकर्ता राहुल के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उसे टांके भी लगाने पड़े, जबकि सुमित की आंखों के पास जख्म है। इस घटना में एक अन्य युवक अमित को भी चोटें आईं, जबकि एक और युवक को चोटें लगी हैं। 

ये कहना है नेताओं का

Deadly War in Inelo-bjp supporters for Poster

चुनाव में सभी पार्टियां पोस्टर लगा सकती हैं। यही बात कहने पर विरोधी दल के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। उन्होंने पथराव भी किए, जिसकी पुलिस को शिकायत दे दी गई है। पहले भी पोस्टर फाड़ने की घटनाएं हो चुकी हैं।
- राकेश, भाजपा के पूर्व मंडल उप प्रधान

किसी शरारती तत्व ने पोस्टर फाड़े थे, लेकिन भाजपा और इनेलो कार्यकर्ता आरोप-प्रत्यारोप करते हुए आपस में भिड़ गए। चुनावी माहौल के बीच भाजपा कार्यकर्ता बौखला गए हैं। यह उसी का नतीजा है।
- मनोज अग्रवाल, इनेलो के जिला शहरी प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed