22 साल बाद वो फिर हो गया जिंदा!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 साल पहले मृत घोषित हो चुका जसपाल सिंह उर्फ पाली अपने घर वापस लौट आया है। अपने बेटे को मृत मानकर उसका भोग तक डाल चुका परिवार अचानक अपने बेटे को सामने देखकर इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहा है।
यह घटना जिले के कस्बे शुतराणा की है। जसपाल के बड़े भाई अवतार सिंह ने बताया कि उसका भाई 1992-93 में गुम हो गया था। काफी समय तक उसका कोई सुराग नहीं मिला।
आखिर परिवार ने यह मान लिया कि किसी घटना या दुर्घटना में उसकी मौत हो गई होगी। लिहाजा उसकी आत्मा की शांति के लिए परिवार ने उसका भोग भी डाल दिया। अब वह अचानक वापस लौट आया है।
अपहरण करके ले गए थे कुछ लोग
जसपाल सिंह ने बताया कि कुछ लोग उसके हाथ पीछे बांधकर उसे घर के बाहर से उठाकर एक जीप में डालकर ले गए थे। जब उक्त लोगों ने किसी गुप्ता मीटिंग के लिये जीप को किसी जंगलनुमा इलाके में खड़ा किया तो जीप की खिड़की खुली होने के चलते वो अंधेरे में वहां से भाग गया था।
इसके बाद वो ट्रकों से लिफ्ट लेकर यूपी पहुंच गया। यहां पर वह एक किसान के घर में खेतीबाड़ी का काम करता रहा। कुछ समय पहले ही जसपाल सिंह के रिश्तेदारों ने पंजाब से जमीन बेच कर यूपी में जमीन खरीद ली।
इस दौरान उनकी मुलाकात जसपाल के साथ हो गई। उन्होंने जसपाल के परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिवार वहां पहुंचा और अपने साथ घर ले गया।