{"_id":"5bfd743dbdec22417810c401","slug":"dead-man-getting-pension-in-tarn-taran-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के इस गांव में मृतकों को मिल रही पेंशन, मामला आया सामने, तो हाईकोर्ट ने मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के इस गांव में मृतकों को मिल रही पेंशन, मामला आया सामने, तो हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 28 Nov 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के एक गांव में मृतकों को भी पेंशन मिल रही है। इस बात पर आप यकीन नहीं करेंगे। लेकिन मामला कुछ ऐसा ही है। पंजाब के तरनतारन जिले के गांव मलमोहरी में में मरे हुए लोगों के नाम पर बु़ढ़ापा पेंशन जारी कर दिया। इस काम में मलमोहरी पंचायत के सचिव, सरपंच और पंचों की मिलीभगत बताई जा रही है। इस मामले में हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार, पंचायत विभाग के सचिव और तरनतारन के डीसी और अन्य सभी प्रतिवादी पक्षों को 6 दिसंबर के लिए नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
जस्टिस जितेंद्र चौहान ने ये नोटिस मलमोहरी गांव के दिलबाग सिंह और कुलविंदर सिंह द्वारा एडवोकेट परमवीर सिंह के जरिए दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए जारी किए हैं। याचिका में बताया गया है कि गांव में बुढ़ापा पेंशन लेने वाले कुछ लोगों की मौत के बाद भी उनके नाम पर पेंशन जारी की जा रही है। इन मर चुके लोगों के नामों के आगे अंगूठे के निशान लगा ये पेंशन जारी हो रही है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं इनमें से कई को दो-दो बुढ़ापा पेंशन जारी हो रही है। कई अयोग्य लोगों को भी बुढ़ापा पेंशन जारी किये जाने का आरोप लगाया गया है। याचिकाकर्ताओं को जब इस घोटाले का पता चला तो उन्होंने पिछले साल 12 जुलाई को तरनतारन के डीसी को एक रिप्रेजेंटेशन देकर दस्तावेजों के साथ जानकारी देते हुए मामले की जांच की मांग की। डीसी ने डीडीपीओ को जांच के आदेश दिए थे। डीडीपीओ ने बीडीपीओ को दस दिन के भीतर मामले की जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
लेकिन जांच नहीं की गई तो याचिकाकर्ताओं ने इसकी एक बार फिर शिकायत कर दी। इस बार डीडीपीओ ने मामले की जांच कर उसकी रिपोर्ट पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को सौंपते हुए याचिकाकर्ताओं के आरोपों को सही पाया था और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश कर दी थी। इसके बावजूद कोई एक्शन नहीं लिया गया।