फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dalit people left village sagga of karnal due to dispute and clash during ghudchadi

करनालः घुड़चढ़ी को लेकर हुई पत्थरबाजी और मारपीट के बाद दलितों ने छोड़ा गांव

Mon, 06 Mar 2017 12:42 PM IST
सोमदत्त शर्मा/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
सोमदत्त शर्मा/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Mon, 06 Mar 2017 12:42 PM IST
विज्ञापन
dalit people left village sagga of karnal due to dispute and clash during ghudchadi
घुड़चढ़ी को लेकर हुई पत्थरबाजी और मारपीट के बाद दलितों ने छोड़ा गांव
हरियाणा के करनाल में घुड़चढ़ी को लेकर हुई मारपीट और पत्थरबाजी का मामला गरमा गया है। आज सवेरे कई दलित परिवारों ने गांव छोड़ दिया। इन परिवारों ने जातिगत का आरोप लगाया है। इसके विरोध में ही यह कदम उठाया गया है। वहीं गांव छोड़कर आए लोगों ने कर्ण पार्क में डेरा डाल लिया है। खबर मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, विवाद के चलते गांव सग्गा में रविवार को दिनभर भारी पुलिस बल गांव में तैनात रहा। संगीनों के साये में ही दूल्हे सोमवीर और उसकी पत्नी द्वारा विवाह की पारंपरिक रस्में अदा की गई। सोमवीर और उसकी पत्नी ने पुलिस की सुरक्षा में ही गांव के रविदास मंदिर सहित अन्य जगहों पर पूजा पाठ किया। गांव में सौहार्द बनाने के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन


एसडीएम योगेश कुमार व डीएसपी विवेक चौधरी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी गांव में ही मौजूद रहे और मामले को शांत करने के लिए दिनभर पंचायतों का दौर जारी रहा। दोनों पक्षों के बीच माहौल बेहतर बनाने के लिए दोनो पक्षों की ओर से पांच-पांच आदमियों की कमेटी गठित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहा पूरा मामला

dalit people left village sagga of karnal due to dispute and clash during ghudchadi
घुड़चढ़ी को लेकर हुई पत्थरबाजी और मारपीट के बाद दलितों ने छोड़ा गांव
गौरतलब है कि शनिवार को गांव सग्गा में घुड़चढ़ी को लेकर दो गुटों में विवाद के बाद पत्थरबाजी की गई। इसके चलते गांव में तनाव का माहौल बना है और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना हरियाणा के करनाल की है। गांव सग्गा में एक युवक की शादी के दौरान घुड़चढ़ी के वक्त जमकर पत्थरबाजी की गई। इस पत्थरबाजी ने एएसआई कृष्ण घायल हो गए। आरोप राजपूत समुदाय पर लगे।

दरअसल, शनिवार को गांव के युवक सोमबीर की शादी थी। शुक्रवार रात घड़चढ़ी निकालने को लेकर सोमबीर का गांव के ही राजपूत समुदाय से झगड़ा हो गया। समुदार के लोग घुड़चढ़ी निकालने के लिए मना कर रहे थे। उन्होंने सोमबीर को घुड़चढ़ी न निकालने की चेतावनी दी, लेकिन वह अड़ गया। सवेरे जब सोमबीर घुड़चढ़ी निकालने लगा तो राजपूत समुदाय के कुछ युवक आकर पत्थरबाजी करने लगे।

इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जिला एसएचओ दल बल के साथ मौके पर पहुंचा और मामला संभाला। वहीं इस घटना के बाद गांव के लोगों ने आपस में बैठकर मीटिंग की, साथ ही बारात को पुलिस की सुरक्षा में रवाना किया गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed