फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DA of employees increased by four percent in Haryana

Haryana News: कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, चार फीसदी बढ़ाया DA, जानें- कब से होगा लागू

Thu, 20 Apr 2023 07:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 20 Apr 2023 07:48 PM IST
सार

सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) अनुराग रस्तोगी ने डीए बढ़ोतरी का पत्र जारी किया है। इसके अनुसार एक जनवरी 2023 से डीए को मूल वेतन के मौजूदा 38% से बढ़ाकर 42% कर दिया गया है।

विज्ञापन
DA of employees increased by four percent in Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने कर्मचारियों के चार प्रतिशत डीए में बढ़ोतरी की है। अब कर्मचारियों को 42 प्रतिशत डीए मिलेगा। अब तक 38 फीसदी ही डीए कर्मचारियों को मिलता था। बढ़ा हुआ डीए एक जनवरी 2023 से लागू होगा। सरकार का मानना है कि इस फैसले से कर्मचारी वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी। 

विज्ञापन


हरियाणा के सरकारी विभागों में कुल 4 लाख 45 हजार 346 स्वीकृत पद हैं। हालांकि इनमें 2 लाख 62 हजार 849 पद ही भरे हुए हैं, जबकि एक लाख 82 हजार 497 पद खाली हैं। इन पदों पर तैनात कर्मचारियों को सरकार के इस नए आदेश का लाभ मिलेगा। सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) अनुराग रस्तोगी ने डीए बढ़ोतरी का पत्र जारी किया है। इसके अनुसार एक जनवरी 2023 से डीए को मूल वेतन के मौजूदा 38% से बढ़ाकर 42% कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed