फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cycle Valley, tech industrial city, Ludhiana, village dhanansu, Sukhbir badal. punjab

औद्योगिक शहर लुधियाना के गांव धनांसू में हाइटेक साइकिल वैली बनेगी : सुखबीर

Tue, 12 Jul 2016 08:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Tue, 12 Jul 2016 08:24 PM IST
विज्ञापन
Cycle Valley, tech industrial city, Ludhiana, village dhanansu, Sukhbir badal. punjab
सुखबीर बादल - फोटो : amar ujala
औद्योगिक शहर लुधियाना में अलग तरह की पहली हाईटेक साइकिल वैली गांव धनांसू में 300 एकड़ में बनेगी। इसके निर्माण पर 300 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यहां सिर्फ भारत से ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी नए उद्योग आएंगे।
विज्ञापन


लुधियाना में पहले ही चल रहे कार्यों को और अधिक व्यापारिक अवसर मिलेंगे। इस प्रोजेक्ट के लिए गांव धनांसू की पंचायत ने पंजाब सरकार को 300 एकड़ जमीन दी है। उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने सरपंच दविंदर सिंह की अध्यक्षता में गांव की पंचायत के एक प्रतिनिधिमंडल को मंगलवार को 94.31 करोड़ रुपये का चेक सौंपा।
विज्ञापन


सुखबीर बादल ने कहा कि यह अनोखी साइकिल वैली पंजाब राज्य इंडस्ट्रीज एक्सपोर्ट कारपोरेशन (पीएसआईईसी) की ओर से स्थापित की जाएगी, जो लुधियाना की व्यापारिक उन्नति में एक नया अध्याय लिखेगी। क्योंकि यह महत्वपूर्ण अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक कोरिडोर पर स्थित होगी। उन्होंने कहा कि वैली बनाने का मुख्य उद्देश्य हाईटेक साइकिल को प्रोत्साहन देना है, जो वातावरण के लिए भी सुरक्षित है और इससे लुधियाना के साइकिल उद्योग को विश्व स्तरीय बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुधियाना के साइकिल उद्योग को भी एक स्थान पर कार्य करने का अवसर मिलेगा। सुखबीर ने कहा कि यह प्रोजेक्ट राज्य में लगभग 1500 करोड़ रुपये का निवेश हासिल करेगा। इससे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप में हजारों नवयुवकों को रोजगार भी मिलेगा। उन्हाेंने कहा कि साइकिल वैली में निवेश करने वाले उद्योगपतियों को पूरी तरह विकसित प्लाट सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाए जाएंगे।


इस अवसर पर उद्योग मंत्री मदन मोहन मित्तल, ग्रामीण विकास मंत्री सिंकदर सिंह मलूका, सिंचाई मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लो, उपमुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव पीएस औजला, प्रमुख सचिव वित्त डीपी रेड्डी, प्रमुख सचिव उद्योग और सीईओ इनवेस्टमेंट प्रमोशन अनिरुद्ध तिवाड़ी, एमडी पीएसआईईसी अमित ढाका, उपमुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव राहुल तिवाड़ी, मनवेश सिंह सिद्धू, अजय महाजन, चेंबर आफ इंस्डस्ट्रियल अंडरटेकिंग लुधियाना के प्रधान अवतार सिंह और महासचिव उपकार सिंह आहूजा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed