{"_id":"61d46bdce311ca1e5f0a7bf3","slug":"cyber-crime-police-stations-will-be-opened-in-every-district-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सरकार का फैसला: हर जिले में होगा साइबर क्राइम थाना, आईटी प्रोफेशनल संभालेंगे कमान, सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा सरकार का फैसला: हर जिले में होगा साइबर क्राइम थाना, आईटी प्रोफेशनल संभालेंगे कमान, सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे
Tue, 04 Jan 2022 09:21 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 04 Jan 2022 09:21 PM IST
सार
हरियाणा सरकार प्रदेश के सभी जिलों में साइबर थाना खोलेगी। वहीं शहरों में आधुनिक सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित होंगे। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) व तमाम आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में हिस्सा लेने के बाद गृह मंत्री अनिल विज ने यह जानकारी साझा की।
विज्ञापन
अनिल विज
- फोटो : Twitter : @anilvijminister
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराध पर नकेल कसने के लिए हर जिले में साइबर थाना खोला जाएगा। साथ ही इन थानों में आईटी प्रोफेशनल स्टाफ को तैनात किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही पदों को सृजित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश के हर शहर, जिनमें रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, मार्केट व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों सहित अन्य जरूरी स्थानों पर एचडी/नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे लगाने को योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
यह जानकारी प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने दी। वह मंगलवार को गृह व पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस बैठक में गत दिनों लखनऊ में प्रधानमंत्री व केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित पुलिस अधिकारियों की बैठक में लिए गए निर्णयों व बिंदुओं पर मंथन किया गया। विज ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि गुरुग्राम व फरीदाबाद के साइबर थानों में प्रोफेशनल व इकॉनोमिक्स के जानकार लोगों को तैनात किया जाए, ताकि साइबर अपराधों को जल्द से जल्द सुलझाया जा सकें।
विज्ञापन
गुरुग्राम व फरीदाबाद में दस्तों का गठन
बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए गुरूग्राम व फरीदाबाद में दस्तों का गठन किया गया है और मॉल इत्यादि भीड़भाड़ वाली जगहों पर ध्यान दिया जा रहा है। वहीं, अब पुलिस अधिकारियों व जवानों को केंद्र द्वारा निर्धारित नए सिलेबस के तहत प्रशिक्षण कोर्स करवाए जाएंगे। बैठक में बताया गया कि रोहतक व हिसार-1 की जेलों में नशामुक्ति केंद्र खोले गए हैं और जल्द ही हर जेल में नशामुक्ति केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
ड्रोन संचालन के लिए जगह चिन्हित करें
विज ने आदेश दिए कि ड्रोन को संचालित करने के लिए विभिन्न स्थानों को चिन्हित किया जाए जहां पर ड्रोन उड़ाने के लिए मंजूरी ली जानी चाहिए। बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा, गृह सचिव बलकार सिंह, पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एएस चावला, ओपी सिंह, श्रीकांत जाधव, आलोक मित्तल सहित भी उपस्थित रहे।