{"_id":"625ebdeb38aec524e13d471a","slug":"customs-department-destroyed-illegal-opium-crop-at-23-places-in-pulwama","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्शन में कस्टम विभाग: पुलवामा में 23 स्थानों पर अवैध अफीम की फसल नष्ट की, खेत मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्शन में कस्टम विभाग: पुलवामा में 23 स्थानों पर अवैध अफीम की फसल नष्ट की, खेत मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Tue, 19 Apr 2022 07:25 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 19 Apr 2022 07:25 PM IST
सार
यह कार्रवाई कश्मीर घाटी के स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर की गई है। पुलवामा में शुरू हुआ यह अभियान अगले कुछ सप्ताह तक भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
अफीम की अवैध फसल को नष्ट करवाते अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कस्टम कमिश्नरेट अमृतसर की टीम ने कश्मीर घाटी के पुलवामा इलाके में अवैध अफीम की फसल को नष्ट करवाया। नशे के खिलाफ अभियान के तहत 18 अप्रैल को पुलवामा में 23 अलग-अलग जगहों पर अफीम नष्ट कर खेत मालिकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन
कस्टम कमिश्नर (प्रिवेंटिव) राहुल नांगरे और संयुक्त कमिश्नर बलबीर सिंह मांगट के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है। कस्टम कमिश्नर राहुल नांगरे ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि कश्मीर घाटी के पुलवामा जिले के कई गांवों में अफीम की अवैध खेती की जा रही है। टीमों ने पुलवामा जिले में जांच के दौरान पाया कि नेवा पुलिस थानाक्षेत्र के गांव नेवा, उरावां, मालवारी और काकापोरा पुलिस थानाक्षेत्र के गांव राखी पहू में कुछ किसान अफीम की खेती कर रहे हैं।
विज्ञापन
कुछ सप्ताह जारी रहेगा अभियान
इस रिपोर्ट के तुरंत बाद विभाग की टीमों ने सोमवार को पुलवामा के उक्त गांवों में दबिश दी। इस दौरान 23 खेतों समेत सात अन्य जगहों पर भी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई कश्मीर घाटी के स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर की गई है। पुलवामा में शुरू हुआ यह अभियान अगले कुछ सप्ताह तक भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
लोगों से अपील- न करें अवैध अफीम की खेती
कस्टम कमिश्नर नांगरे ने कश्मीर घाटी की स्टेट मशीनरी से कहा कि वे इस तरह की खेती के प्रति चौकस रहें। पता चलते ही उसे पहली स्टेज पर ही नष्ट कर दें। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि वे इस तरह की खेती न करें। इसके अलावा सामाजिक संगठनों से लोगों को अफीम की अवैध खेती न करने के संबंध में जागरूक करने की अपील की।