फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CTU buses will run in Mohali from today

पंजाब: मोहाली में आज से चलेंगी सीटीयू की बसें, खरड़, जीरकपुर और डेराबस्सी तक रूट

Fri, 22 May 2020 01:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 22 May 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
CTU buses will run in Mohali from today
सीटीयू बस - फोटो : फाइल फोटो

कोरोना मुक्त होने के साथ ही मोहाली प्रशासन ने अब जिले के लोगों को बड़ी राहत दी है। जिले में करीब दो महीने से बंद पड़ी सीटीयू बस सर्विस शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। इस संबंध में डीसी गिरीश दियालन ने बताया कि राज्य सरकार की तरफ से सीटीयू को मोहाली के तीनों तहसील खरड़, मोहाली और डेराबस्सी क्षेत्रों में बस चलाने की अनुमति दे दी है।

विज्ञापन


इससे उन परिवारों को काफी फायदा होगा, जिनके पास दो वाहन थे। लेकिन कोरोना गाइडलाइन के चलते वह अपने वाहन पर परिवार समेत कहीं जा नहीं पा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मोहाली जिले में सीटीयू की बस सर्विस दो महीने से बंद पड़ी थी। हालांकि मोहाली में कर्फ्यू कुछ दिन पहले खुल गया था। लेकिन लोकल बस सर्विस न होने के चलते मोहाली के लोगों को काफी दिक्कत आ रही थी। हालांकि बुधवार को पंजाब रोडवेज की तरफ से अपनी बस सर्विस शुरू की गई थी। लेकिन उसके रूट मोहाली में नामात्र ही हैं। ऐसे में मोहाली के लोगों को कोई फायदा नहीं मिल रहा। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- 'बिग बॉस 13' प्रतिभागी शहनाज गिल के पिता पर दुष्कर्म केस, बेटा बोला- बदनाम करने की साजिश
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ सीटीयू की अधिकतर बसों के रूट भी ट्राइसिटी में हैं। चंडीगढ़ में बस सर्विस चलाकर मोहाली को भी नुकसान उठाना पड़ रहा था।  इसी मामले को लेकर पंजाब और चंडीगढ़ के अधिकारियों की मीटिंग हुई। इसमें मोहाली जिले में बस सर्विस को मंजूरी दे दी गई। इस दौरान सीटीयू की बसें जीरकपुर और खरड़ नगर काउंसिलों की हद में चलाने की अनुमति दी है। डीसी गिरीश दियालन ने कहा कि सचिवालय में तैनात मुलाजिमों के लिए राज्य सरकार बसें चलाएगी। इन बसों के चलने से इलाके के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

रोजाना 80 हजार लोग करते हैं सफर
बता दें कि आम दिनों में मोहाली, चंडीगढ़ और पंचकूला के करीब 80 हजार लोग रोजाना नौकरी और अन्य कामों के लिए निजी वाहन और अन्य वाहनों से सफर करते हैं। जिन्हें बस सर्विस से काफी फायदा मिलेगा। हालांकि बस में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन बहुत ही जरूरी होगा। क्योंकि अभी कोरोना का खतरा पूरी तरह टला नहीं है। बिना मास्क वाले लोग बस यात्रा नहीं कर पाएंगे। सभी बसों को अपना सफर पूरा करने के बाद सैनिटाइज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed