फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   crisis center will made for rape victims

रेप पीड़िताओं के लिए बनेंगे क्राइसिस सेंटर

Fri, 28 Mar 2014 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 28 Mar 2014 10:47 PM IST
विज्ञापन
crisis center will made for rape victims

रेप के बाद पीड़िता को मेडिकल और इलाज में आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए शहर में जल्द ही तीन ‘वन स्टाप क्राइसिस सेंटर फार सेक्सुअल असाल्ट विक्टिम्स’ बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


ये सेंटर पीजीआई, जीएमसीएच-32 व जीएमएसएच-16 में बनेंगे। जीएमसीएच-32 में एक महीने के भीतर सेंटर बनाने का दावा किया गया है।

इसमें रेप पीड़िता का मेडिकल, इलाज, काउंसिलिंग, बयान व अन्य जरूरी कार्रवाई एक छत के नीचे किया जाएगा। वर्तमान में पीड़िता को जगह-जगह ठोकरे खानी पड़ती थी।  
विज्ञापन


जीएमसीएच-32 में इस बारे में शुक्रवार को एक दिवसीय सीएमई का आयोजन किया गया। इसमें पीजीआई, जीएमसीएच-32 व जीएमएसएच-16 व पंचकूला सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने हिस्सा लिया। जीएमसीएच-32 के फोरेंसिक मेडिसन के हेड आफ डिपार्टमेंट व प्रोफेसर दशारी हरीश ने बताया कि हाल ही में सेंट्रल से इसके लिए गाइडलाइंस जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सेफ किट के बारे में भी डिमॉनस्ट्रेशन दिया गया। पिछले साल दिल्ली गैंगरेप के बाद मिनिस्ट्री आफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर ने कई दिशा-निर्देश जारी किए थे। इसके तहत क्राइसिस सेंटर बनाए जाने थे।


यह सभी डिस्ट्रिक हेड क्वार्टर में बनाए जाने हैं। इसके अलावा सेंटर के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर और को-ऑर्डिनेशन पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर जीएमसीएच 32 के प्रिंसिपल डायरेक्टर प्रोफेसर अतुल सचदेवा, सुनील गंभीर, डॉ. अजय कुमार सहित कई लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed