{"_id":"5cefeac3bdec220781489eba","slug":"youth-murdered-by-feeding-poison-in-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खिलाकर दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में बिलख रही मां, चार युवकों पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जहर खिलाकर दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में बिलख रही मां, चार युवकों पर मामला दर्ज
Fri, 31 May 2019 12:38 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 31 May 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
चार युवकों ने मिलकर अपने 19 वर्षीय दोस्त की जहर खिलाकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को खुर्दबुर्द करने के लिए किसी सुनसान जगह पर फेंक दिया। थाना सिटी पुलिस ने गुरुवार को आरोपी चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
मृतक रूपिंदर सिंह (19) की मां सुनीता रानी पत्नी आत्मा सिंह निवासी बागा कालोनी जलालाबाद ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि 28 मई की शाम 5.45 बजे घर से बेटे रूपिंदर सिंह को उसके दोस्त कुनाल मलहोत्रा, जज, कर्ण दर्गन समेत चार युवक ले गए।
विज्ञापन
देर शाम तक रूपिंदर घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू कर दी। 29 मई को उसकी लाश बरामद हुई। सुनीता का आरोप है कि उसके बेटे को उक्त चारों आरोपियों ने कोई जहरीली वस्तु खिलाकर उसकी हत्या कर दी है। इस मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई करनैल सिंह ने कहा कि सुनीता रानी के बयान पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन