फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth dies in road accident in Chandigarh on Vaisakhi

वैसाखी के दिन चंडीगढ़ में हादसा: दूध के टैंकर और बाइक की टक्कर, 21 साल के युवक की मौत, दो घायल

Sun, 13 Apr 2025 12:51 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 13 Apr 2025 12:51 PM IST
सार

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में रविवार को वैसाखी के दिन सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक की बाइक दूध के टैंकर से टकरा गई, जिससे वह घायल हो गया। जब उसे अस्पताल पहुंचाया तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Youth dies in road accident in Chandigarh on Vaisakhi
सड़क दुर्घटना - फोटो : संवाद

विस्तार

वैसाखी के दिन चंडीगढ़ में हादसा हुआ है। हादसे में युवक की मौत हो गई। मॉडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स मनीमाजरा में दूध के टैंकर और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 21 वर्षीय आशीष कुमार के तौर पर हुई है, जो गांव किशनगढ़ का रहने वाला था। घटना रविवार सुबह लगभग 7:15 बजे हुई है।

विज्ञापन


किशनगढ़ में रहने वाला आशीष कुमार अपनी बाइक पर दो अन्य दोस्त उमेश और यश के साथ कहीं जा रहा था। जैसे ही वह मॉडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स के अंडरपास से ऊपर की तरफ सड़क पर पहुंचा तो वही सड़क किनारे बने सरकारी ट्यूबल के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो हई। इसके बाद सामने से आ रहे दूध के टैंकर से बाइक टकरा गई। 
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया है कि आशीष टैंकर की पेट्रोल टैंक से टकराया और बेहोश होकर गिर गया। उसे उसके दोस्त व अन्य लोग मनीमाजरा के सिविल अस्पताल ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना में दूसरे युवक उमेश और यश को भी घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए सेक्टर 16 के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने आशीष के शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-16 में रखवाया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed