{"_id":"5c9a6c48bdec2214541205f7","slug":"youth-committed-suicide-in-mani-majra","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह पहले प्रेमिका ने की आत्महत्या, गमजदा युवक ने भी उठाया खौफनाक कदम, परिवार में कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक माह पहले प्रेमिका ने की आत्महत्या, गमजदा युवक ने भी उठाया खौफनाक कदम, परिवार में कोहराम
Wed, 27 Mar 2019 12:11 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनीमाजरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनीमाजरा
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
मनीमाजरा के इंदिरा कालोनी में मंगलवार शाम 4 बजे 22 वर्षीय युवक गौरव ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक पिछले महीने हुई अपनी प्रेमिका की मौत के बाद से परेशान था। गौरव की प्रेमिका ने पिछले महीने आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
इसके बाद से वह डिप्रेशन में था। मंगलवार शाम को वह घर पर अकेला था। उसकी मां आईटी पार्क स्थित एक प्राइवेट ऑफिस में काम करती है। जबकि पिता सरकारी दफ्तर में कार्यरत हैं। शाम चार बजे जब गौरव की मां घर पहुंची तो देखा कि वह कहीं दिखाई नहीं दे रहा। मां मकान के तीसरी मंजिल पर पहुंची तो देखा कि गौरव ने फंदा लगा रखा है।
विज्ञापन
इसकी सूचना गौरव के पिता धर्मवीर और पुलिस को दी गई। परिजनों ने लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा। सूचना पाते ही आईटी पार्क थाना प्रभारी लखबीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले किया जाएगा।
विज्ञापन