{"_id":"5d300c928ebc3e6d046f7475","slug":"young-man-suicide-attempt-outside-haryana-cm-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सीएम आवास के बाहर एक नौजवान ने खाई मच्छर मारने की दवा, सुसाइड नोट बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा सीएम आवास के बाहर एक नौजवान ने खाई मच्छर मारने की दवा, सुसाइड नोट बरामद
Thu, 18 Jul 2019 11:37 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 18 Jul 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री आवास के सामने बुधवार सुबह 33 साल के एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल युवक को सेक्टर 16 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। सुरक्षाकर्मियों की सूचना पर सेक्टर तीन थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
इसमें लिखा गया है कि उसकी पत्नी का उसके ही बड़े भाई के साथ संबंध है, जिससे आहत होकर यह कदम उठा रहा है। युवक की पहचान हरियाणा के चरखी दादरी निवासी नेत्र पाल के रूप में हुई है। युवक ने पुलिस को बताया कि सेक्टर-3 स्थित हरियाणा सीएम निवास पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलने आया था।
पुलिस के मुताबिक युवक ने अपने बयान में कहा है कि उसकी पत्नी का उसके बड़े भाई के साथ अवैध संबंध है। कई बाद मना करने के बावजूद वह नहीं मान रहे। सीएम विंडो पर भी इसकी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद युवक बुधवार को सीएम आवास में पहुंचा और पानी पीने केबाद मच्छर मारने वाली दवाई खा ली।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को बुलाकर युवक को अस्पताल पहुंचाया। युवक ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि उसको यदि कुछ हो जाए तो उसकी प्रॉपर्टी उसकी बेटी के नाम कर दी जाए। फिलहाल अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है।