फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   young man shoot his inlaws, 3 death

ससुर-साले सहित 3 को गोलियों से भूना

Tue, 08 Jul 2014 04:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घरौंडा (करनाल)
ब्यूरो/अमर उजाला, घरौंडा (करनाल) Updated Tue, 08 Jul 2014 04:50 PM IST
विज्ञापन
young man shoot his inlaws, 3 death

ससुराल घर आई पत्नी को वापस आने के लिए फोन किया, पर पत्नी ने मना कर दिया। बस इतनी सी बात से गुस्साए दामाद ने ससुरालवालों पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। हमले में ससुर, साले और नौकर की मौत हो गई, जबकि सास गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन


ये सनसनीखेज वारदात हरियाणा के करनाल जिले के गांव गांव कोहंड में हुई। गांव में तिहरे हत्याकांड की वारदात से पूरे गांव में मातम पसरा है और दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही एसपी अभिषेक गर्ग एवं डीएसपी राजकुमार शर्मा सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और चारों तरफ नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश जारी कर दी। इस मामले में ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जाम लगा दिया। 
विज्ञापन

नरेंद्र व उसकी पत्नी में पारिवारिक विवाद

young man shoot his inlaws, 3 death

कोहंड निवासी प्रेम सिंह की लड़की सोनिया की शादी करीब दस वर्ष पहले पानीपत निवासी नरेंद्र के साथ हुई थी। सोनिया कई दिनों से बच्चों के साथ मायके कोहंड में आई थी। शनिवार को नरेंद्र ने पत्नी को ससुराल ले जाने के लिए फोन किया, लेकिन सोनिया ने जाने से मना कर दिया।

बताया जाता है कि उसके बाद सोनिया के ससुर ने भी सोनिया को ससुराल आने के लिए फोन किया, लेकिन सोनिया के परिजनों ने उसे भेजने से मना कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार काफी दिनों से नरेंद्र व उसकी पत्नी में पारिवारिक विवाद चला हुआ था। सोनिया के पानीपत न आने से नरेंद्र का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और शनिवार रात को करीब 2 बजे नशे की हालत में अपने एक साथी के साथ गांव कोहंड पहुंचा।

नरेंद्र के सिर पर खून सवार

young man shoot his inlaws, 3 death

घर में किसी विवाद को लेकर नरेंद्र ने फायरिंग शुरू कर दी और साले श्रीपाल (30) के सीने व कनपटी पर गोलियां दाग दीं। इसके बाद घर में घुस कर चारपाई पर लेटी सास रामप्यारी (60) को गोली मारी। जब नरेंद्र की पत्नी सोनिया ने उसे रोकना चाहा, तो उन्हें धक्का देकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। नरेंद्र के सिर पर खून सवार था।

वह हथियार लहराते हुए साथियों के साथ खेत में जा पहुंचा, जहां खेत में सो रहे ससुर प्रेम सिंह (62) व उसके पास सो रहे नौकर रविंद्र को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। खूनी खेल में श्रीपाल, उसके पिता प्रेम सिंह, नौकर रविंद्र की जान चली गई, जबकि श्रीपाल की मां रामप्यारी पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती है और जिंदगी और मौत से लड़ रही है। तीन लोगों की हत्या से परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन

कहासुनी पर दिया घटना को अंजाम

young man shoot his inlaws, 3 death

सोनिया ने बताया कि जब उसके पति नरेंद्र का फोन आया तो उसके भाई और नरेंद्र की काफी कहासुनी हो गई थी। वो उसे घर लेने के लिए आने वाला था, लेकिन विवाद के कारण उसके पति ने अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें उसके भाई श्रीपाल, पिता प्रेम सिंह व एक नौकर रविंद्र की मौत हो गई है, जबकि उसकी मां रामप्यारी गंभीर रूप से घायल है।


कोट
गांव कोहंड में दामाद ने चार लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जिसमें उसके साले श्रीपाल, ससुर प्रेम सिंह व एक नौकर रविंद्र की मौत हो गई। उसकी सास गंभीर रूप से घायल है। महिला को पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया है। नरेंद्र की पत्नी सोनिया की शिकायत पर उसके पति नरेंद्र व उसके एक साथी सत्ता सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
- गुरविंद्र सिंह, थाना असंध प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed