फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   young man robbed

गर्दन पर चाकू रख युवक को लूटा

Sun, 19 Jan 2014 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 19 Jan 2014 09:43 PM IST
विज्ञापन
young man robbed

गर्दन पर चाकू रखकर चार युवकों ने एक युवक को लूट लिया। वारदात रविवार अल सुबह करीब सवा चार बजे सेक्टर-14 व 15 के चौक पर हुई।

विज्ञापन


लुटेरे युवक से करीब छह हजार रुपये, मोबाइल, एटीएम व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि सेक्टर-14 थाना क्षेत्र के तहत तीन दिन पहले भी सेक्टर-17 में 12 लाख रुपये की चोरी हो गई थी।
जानकारी के मुताबिक, राजीव कालोनी निवासी तरसेम ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह किसी काम से बाहर गया था।

रविवार को करीब पौने चार बजे सुबह वह बस से जीरकपुर उतरा और उसने अपने एक दोस्त को फोन कर कहा कि उसे सेक्टर-14, 15 के चौक से पिकअप कर ले। क्योंकि उसने जो ऑटो लिया है, वह हाऊसिंग बोर्ड जाएगा।


तरसेम के मुताबिक, वह ऑटो से करीब सवा चार बजे चौक पर पहुंचा और दोस्त का इंतजार करने लगा। इसी बीच उसके पास एक बाइक आकर रुकी, जिस पर दो लड़के बैठे थे।

उन्होंने उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया। इसी बीच एक स्विफ्ट गाड़ी भी आकर रुकी, जिसमें से दो युवक उतरे। चारों ने उसे घेर लिया और पर्स निकाल लिया।

जिसमें पैसे, एटीएम व अन्य सामान था। लुटेरे उसका मोबाइल भी ले गए। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 395 (डकैती) और 34(एक ही मंशा से कई लोगों द्वारा अपराध किया जाना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed