फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   young man murder by wine smugglers

शराब माफिया ने युवक को बेरहमी से मार डाला

Sun, 01 Mar 2015 03:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 01 Mar 2015 03:25 PM IST
विज्ञापन
young man murder by wine smugglers

शराब माफिया से जुड़े बाप-बेटा ने नौकरी के साथ मिलकर युवक को इतनी बेरहमी से मारा कि जानकर आप सिहर उठेंगे। गांव फैदा में शनिवार देर रात बाप-बेटे और उसके नौकर ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। युवक के घरवाले तुरंत उसे जीएमसीएच-32 ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


शनिवार रात करीब सवा 8 बजे इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कंपनी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात गांव फैदा निवासी राजीव भाटिया (35) सेक्टर-26 की मंडी में सब्जी लेने जा रहे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि घर के पास ही स्थानीय निवासी दुर्गेश, उसके पिता तिवारी और उसके नौकर लल्ला ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। लोगों ने घटना की सूचना राजीव के भाई रवि और उसके परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन जब मौके पर पहंचे तो राजीव गंभीर हालत में तिवारी के घर के बाहर पड़ा था। उसके सीने में बाईं तरफ चाकू से हमला किया गया था।

राजीव के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही वह अपनी गाड़ी से राजीव को खून से लथपथ हालत में जीएमसीएच-32 में ले गए।

बाप-बेटा नशे के कारोबार में लिप्त

young man murder by wine smugglers

लोगों ने बताया कि आरोपी क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार करते हैं। इसके चलते बाप-बेटे के खिलाफ कुछ दिन पहले ही पुलिस ने मामला दर्ज किया। वहीं लोगों का आरोप है यह बाप-बेटे क्षेत्र में मारपीट और दबंगई दिखाते रहते हैं।

कोई रंजिश नहीं

राजीव के घरवालों ने बताया कि उसके परिवार की आरोपियों को दुश्मनी नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्हें खुद भी नहीं पता कि आरोपियों ने क्यों हमला किया।

आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस देर रात तक आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

घटना के विरोध में देर रात तक सेक्टर-31 स्थित थाने में लोग मौजूद थे। राजीव के परिवार में पत्नी, छह साल की बेटी, एक भाई और माता-पिता हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed