फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young Man brutally murdered in Kharkhoda of Sonipat

Haryana News: युवक की हत्या कर शव जलाया, इलाके में सनसनी, खरखौदा में सोनीपत रोड की घटना

Sun, 08 Oct 2023 02:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 08 Oct 2023 02:33 PM IST
सार

पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी है। युवक का शव बुरी तरह से जला है। पुलिस को पहचान करने में दिक्कत आ रही है। पुलिस ने आसपास के गांवों के सरपंचों और फैक्टरी संचालकों से संपर्क कर युवक के शव की पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Young Man brutally murdered in Kharkhoda of Sonipat
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खरखौदा में सोनीपत रोड पर ड्रेन नंबर-8 की पटरी पर युवक की हत्या करने के बाद जला हुआ शव मिला है। जब किसान अपने खेत में पहुंचा तो शव देखकर मामले से पुलिस को अवगत कराया। युवक का जला शव मिलने की सूचना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है। पुलिस ने एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया है।

विज्ञापन


वार्ड-1 खरखौदा निवासी राजपाल ने बताया कि सोनीपत रोड पर ड्रेन नंबर-8 के पास उनके खेत हैं। वह रविवार को खेत में गया तो ड्रेन नंबर-8 की पटरी पर युवक का जला शव पड़ा था। उन्होंने आशंका जताई कि युवक की हत्या करने के बाद यहां लाकर खुर्द-बुर्द करने के उद्देश्य से ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी है। युवक का शव बुरी तरह से जला है। पुलिस को पहचान करने में दिक्कत आ रही है। पुलिस ने आसपास के गांवों के सरपंचों और फैक्टरी संचालकों से संपर्क कर युवक के शव की पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है। युवक के शव को नागरिक अस्पताल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

युवक का शव ड्रेन नंबर-8 के पास से जली हुई हालत में बरामद हुआ है। पुलिस पहले शव की पहचान का प्रयास कर रही है। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले में गहनता से जांच जारी है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार, थाना प्रभारी खरखौदा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed