फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young Man Arrested with Drugs in Mohali

एक्टिवा पर ला रहा था 5 करोड़ की हेरोइन

Sun, 06 Jul 2014 01:30 AM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 06 Jul 2014 01:30 AM IST
विज्ञापन
Young Man Arrested with Drugs in Mohali

जिला पुलिस ने एक किलोग्राम हेरोइन ट्राइसिटी में सप्लाई करने जा रहे एक व्यक्ति को काबू किया है। आरोपी से बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत पांच करोड़ रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान जसवीर (49 वर्ष) के रूप में हुई है। वह जिला अमृतसर के थाना लोपोके के गांव मदोके का रहने वाला है। उसे अदालत ने 2001 से भगौड़ा घोषित कर रखा है। पुलिस द्वारा शनिवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे 11 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक थाना फेज-1 पुलिस एवं सीआईए स्टाफ ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से फेज-6 स्थित गुरुद्वारा साहिब के पास विशेष नाका लगाया हुआ था। रात साढ़े दस बजे  एक्टिवा (पीबी 02 बीयू 5328 ) पर एक व्यक्ति आ रहा था। पुलिस को देखकर वह एक्टिवा छोड़कर भागने लगा। इसी दौरान पुलिस ने उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी में एक्टिवा की डिगी से एक किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना फेज-1 में एनडीपीएस एक्ट के तहत पर्चा दर्ज किया है। शनिवार दोपहर आरोपी को अदालत में पेश किया गया।

इस दौरान पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के लिए 7 दिन के रिमांड की मांग की। अदालत ने पुलिस के तथ्यों पर विचार करने के बाद आरोपी को 11 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।


जिक्रयोग है थाना फेज-1 पुलिस ने 26 मई को एक इंटरनेशनल कराटे खिलाड़ी को भी हेरोइन समेत काबू किया था। उसके पास 150 ग्राम की हेरोइन बरामद हुई थी। जिसकी इंटरनेशनल बाजार में 75 लाख रुपये कीमत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed