फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   wrestler shoot by gangster in malerkotla of punjab, murder captured in cctv

मालेरकोटला में पहलवान को गोलियां से भूना, वारदात CCTV में कैद

Sun, 18 Sep 2016 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला (संगरूर)
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला (संगरूर) Updated Sun, 18 Sep 2016 10:08 AM IST
wrestler shoot by gangster in malerkotla of punjab, murder captured in cctv
मालेरकोटला में गैंगस्टरों ने पहलवान को गोलियों से भूना - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के मालेरकोटला में दिनदिहाड़े पहलवान को गोलियों से भून दिया गया। पूरी वारदात कॉलोनी के सीसीटीवी में कैद हो गई। वारदात डिफेंस कॉलोनी में अंजाम दी गई। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताया जा रहा है।


मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर एक कुख्यात गैंगस्टर ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए जमालपुरा के नौजवान याकूब पहलवान को तीन गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी।


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और आरोपी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकार के मुताबिक याकूब पहलवान ने कुछ माह पहले इस हत्या के आरोपी और उसकी पत्नी को घेरकर हमला किया था और सात हजार रुपये भी छीन लिए थे। इस मामले की सुनवाई मालेरकोटला सिविल कोर्ट में चल रही है।
विज्ञापन

गैंगस्टर ने पिछले महीने युवक पर की थी गोलीबारी

wrestler shoot by gangster in malerkotla of punjab, murder captured in cctv
मालेरकोटला में गैंगस्टरों ने पहलवान को गोलियों से भूना - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी गुरप्रीत सिंह के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि इसी का बदला लेने के लिए आरोपी हमलावर ने याकूब को उस समय अपनी रिवाल्वर का निशाना बनाया जब वह डिफेंस कालोनी में जा रहा था।

याकूब को लुधियाना के दयानंद अस्पताल भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई। कत्ल की यह वारदात कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी पर पिछले महीने भी एक नौजवान पर खुलेआम तेलियां बाजार में गोलियां चलाने के मामले में इरादा-ए-कत्ल का मुकदमा दर्ज किया गया था।

गिरफ्तारी न होने के कारण बुलंद हुए हौसले से इस गैंगस्टर ने शनिवार को फिर वारदात को अंजाम दे दिया। पिछले महीने की वारदात में गिरफ्तारी न होने के कारणों पर सिटी थाने के प्रभारी हरविंदर सिंह ने कहा कि मामले की जांच चल रही थी, इसीलिए गिरफ्तारी पेंडिंग थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed