{"_id":"5b2d0d6f4f1c1bf67a8b69d2","slug":"women-s-death-during-abortion-case-ragistered-against-four-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप महिला डॉक्टर से पति ने कराया गर्भपात, पत्नी की मौत, चार के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झोलाछाप महिला डॉक्टर से पति ने कराया गर्भपात, पत्नी की मौत, चार के खिलाफ केस दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 23 Jun 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
गर्भपात के दौरान महिला की मौत
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति की लापरवाही एक महिला की जिंदगी पर भारी पड़ गई। पति ने एक झोला छाप डाक्टर से पत्नी का गर्भपात कराया, जिससे उसकी मौत हो गई। । मामला पंजाब के पाटियाला स्थित थाना सन्नौर के गांव राठियां का है। पुलिस ने मुख्य चिकित्सा आधिकारी और जिला भलाई अफसर की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए आरोपी पति, डाक्टर, एएनएम समेत चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
आरोपियों में पति अंग्रेज सिंह निवासी गांव राठियां, एएनएम मीना रानी, मलकीत सिंह निवासी जंडियाली खुर्द व एक महिला डाक्टर शामिल है। पुलिस के पास सीएमओ दफ्तर पटियाला से जिला भलाई अफसर ने शिकायत भेजी थी। पुलिस के मुताबिक 25 साल की किरना देवी, जिसके पहले ही एक बेटा व बेटी है। वह अब तीसरी बार गर्भवती थी। कुछ दिन पहले पति अंग्रेज सिंह ने उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की लिंग जांच कराई। जिसके बाद महिला किरना देवी का गर्भपात पति ने एक झोला छाप डाक्टर से करा दिया। गर्भपात के बाद महिला की मौत हो गई।
महिला के शव को 15 जून को सरकारी राजिंदरा अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जिसमें उसके शरीर पर चोटें के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी पति ने एएनएम मीना रानी के साथ मिलकर अपनी पत्नी के गर्भ में पल रहे बच्चे की पहले मलकीत सिंह से लिंग जांच कराई। बाद में उसका गर्भपात एक झोला छाप महिला डाक्टर से करा दिया।