{"_id":"0dbd2f6ec56bcda66dab056dcd906383","slug":"women-died-after-dilivery","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएमएसएच-16 में डिलीवरी के बाद जच्चा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीएमएसएच-16 में डिलीवरी के बाद जच्चा की मौत
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 08 Nov 2013 10:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएमएसएच-16 में महिला की डिलीवरी के बाद मौत हो गई। पति ने अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
उन्होंने इसकी सूचना अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट और पुलिस को दी। शनिवार को डॉक्टरों का बोर्ड शव का पोस्टमार्टम करेगा।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। मनीमाजरा निवासी पवन के मुताबिक उनकी पत्नी जिया गर्भवती था। उसका सेक्टर-16 के अस्पताल में नियमित चेकअप हो रहा था।
4 नवंबर की सुबह उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। 6 नवंबर की सुबह उसे दर्द होने लगा और पवन के मुताबिक उसे बुखार भी आ गया।
साढ़े तीन बजे डॉक्टरों ने उसे बताया गया कि तकलीफ बढ़ गई है। इसलिए जिया का आपरेशन किया जाएगा। चार बजे ऑपरेशन शुरू हुआ। साढ़े चार बजे बताया गया कि लड़का हुआ है।
पवन के मुताबिक जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ थे। रात के वक्त जिया ने बच्चे को दूध भी पिलाया था। वीरवार सुबह सात बजे फिर से जिया की तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने उसे दवा दी। उसके बाद 7:45 बजे सूचना दी गई कि जिया की मौत हो चुकी है।
आरोप है कि दवा देने से पहले जिया पूरी तरह ठीक थी। जैसे ही दवा दी गई तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने इस मामले की शिकायत सेक्टर-16 के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट राजीव वढेरा और सेक्टर-16 पुलिस पोस्ट को दी।
वढेरा ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम की मांग की थी। इसे स्वीकार कर लिया गया है।
पोस्टमार्टम के लिए डाक्टरों का पैनल गठित किया गया है। जिया के माता-पिता मध्यप्रदेश में रहते हैं। शुक्रवार रात तक वे यहां पहुंचेंगे। उसके बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।