{"_id":"a2907cdcf04137b1fa44db64ae1a525c","slug":"woman-raped-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक नहीं, तीन लोगों ने किया था महिला का रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक नहीं, तीन लोगों ने किया था महिला का रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 08 Feb 2014 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालोनी नंबर-4 में वीरवार देर रात निर्माणाधीन इमारत में हुए रेप का मामला शहर के सांसद पवन बंसल के पास रविवार को पहुंच गया।
विज्ञापन
बंसल को कालोनी नंबर-4 के लोगों ने कहा कि इस रेप में तीन लोग शामिल है लेकिन पुलिस ने सिर्फ एक ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इसके बाद बंसल ने एसएसपी डा. सुखचैन सिंह गिल से फोन पर बात की और वार्ड पार्षद सतीश कैंथ को एसएसपी से मिलने के लिए भेजा। बंसल को मिलने के लिए गिरफ्तार आरोपी सुदन के परिजन के अलावा अन्य लोग भी बंसल को मिलने के लिए आए। इस मौके पर वार्ड के पार्षद एवं पूर्व डिप्टी मेयर सतीश कैंथ भी उपस्थिति थे।
सतीश कैंथ का कहना है कि इस मामले में दो आरोपियों को औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने छोड़ दिया है। वह एसएसपी को इस मामले की फिर से जांच करवाने को मिले हैं।
एसएसपी डा.सुखचैन सिंह गिल का कहना है कि डीएसपी ईस्ट को लगाए गए आरोपों की जांच करने के लिए कहा गया है।