पत्नी गई घर के बाहर तो प्रेमिका को बुलाया, पहले गला घोंटा फिर जहर पिलाया, जानें क्यूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी अपने बच्चों के साथ घर से बाहर गई थी तो पीछे से टिब्बा दानेसर निवासी आरोपी राजेश ने अपनी प्रेमिका को घर पर बुला लिया। इस दौरान उनमें किसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हुई तो आरोपी राजेश ने गला घोंटकर महिला को मारने की कोशिश की। इस पर वह बेहोश हो गई।
उसके बाद राजेश ने उसे पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। फिर राजेश ने अपने भतीजे को साथ लेकर महिला के शव को बाइक पर रायपुर रोड पर फेंक गया। यह खुलासा आरोपी राजेश ने पुलिस को दिए बयान में किया है।
पुलिस ने आरोपी राजेश को हिरासत में लेकर सोमवार को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की। अदालत ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपने के आदेश दिए।
पुलिस को दिए बयान में आरोपी राजेश ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। लगभग 10 साल पहले उसकी मुलाकात काम के दौरान महिला के साथ हुई थी, क्योंकि वह उसके पास मजदूरी के लिए आती थी। उसी दौरान उनकी आपस में बातचीत होने लगी।
कुछ समय बाद वह अपने गांव बिहार चली गई। उसके बाद वहां से आई तो उसने उसे हिसार में ही रहने के लिए कमरा किराये पर दिलवाया। तभी से उन दोनों का आपस में संबंध चलता रहा। उसके बाद कई बार उसने उसे कई जगहों पर कमरा दिलवाया।
मृतका के बच्चों के ऐतराज करने पर छिपकर मिलते थे दोनों
आरोपी के अनुसार इसी वर्ष मार्च में एक दिन उसके बच्चों को उस पर शक हो गया और ऐतराज जताया। इससे वह दोनों आपस में छिपकर मिलने लगे। एक दिन उसकी पत्नी भी घर से बाहर जाने वाली थी। इस वजह से उसने प्रेमिका को अपने घर बुला लिया। फिर वह 26 सितंबर की शाम करीब छह बजे अपने घर टिब्बा दानासेर ले गया।
यह था मामला
रायपुर रोड पर सेक्टर 1-4 के पास 27 सितंबर की सुबह करीब पांच बजे चादर में लिपटा 30 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। इसकी सूचना मिलने पर एचटीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने महिला की हत्या की आशंका होने पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
इस ब्लाइंड मर्डर मामले में मृतका के दोनों बेटे पुलिस के पास अपनी मां के लापता होने की सूचना देने पहुंचे तो गुत्थी सुलझती चली गई। पहचान होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। मृतका अपने पति की मौत के बाद आसपास के घरों में झाड़ू-पोचा लगाकर परिवार चला रही थी।