{"_id":"5cf6660ebdec2206ff5a795c","slug":"woman-murdered-for-dowry-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी का जन्मदिन भी नहीं मना पाई विवाहिता, गला घोंटकर मार डाला, जानें क्या वजह आई सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बेटी का जन्मदिन भी नहीं मना पाई विवाहिता, गला घोंटकर मार डाला, जानें क्या वजह आई सामने
Tue, 04 Jun 2019 07:10 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 04 Jun 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला के थाना पसियाना के अधीन गांव तरोड़ा खुर्द में दहेज को लेकर 25 साल की विवाहिता से मारपीट करके उसका गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने विवाहिता के पिता के बयान पर आरोपी पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या समेत कई धाराओं केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
गांव अजनौदा खुर्द निवासी लखवीर सिंह ने पुलिस के पास बयान दिया है कि उसकी लड़की प्रभजोत कौर (25) की शादी करीब तीन साल पहले तरोड़ा खुर्द के रहने वाले हरविंदर सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही उसकी बेटी को दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों की ओर से मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा था।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि कई बार वह गांव के पूर्व सरपंच को साथ लेकर बेटी के ससुराल जाकर समझौता कराकर आया। कुछ दिन बाद फिर से ससुराल वालों की ओर से उसकी बेटी को दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जाने लगता था। सोमवार को दामाद हरविंदर सिंह का फोन आया कि प्रभजोत कौर ने फंदा लगाकर जान दे दी है।
विज्ञापन
उन्हें पूरा शक है कि प्रभजोत कौर को उसके पति हरविंदर सिंह, ससुर जगतार सिंह व सास जसवीर कौर की ओर से मारपीट करके गला घोंटकर मारा है। पिता के बयान पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।
बेटी का मंगलवार को था जन्मदिन
प्रभजोत कौर की एक साल की बेटी का मंगलवार को जन्मदिन था। बेटी का जन्मदिन धूमधाम से मनाने का कई दिनों से दिल में हसरत पाले बैठी प्रभजोत कौर इसे पूरा नहीं कर सकी। प्रभजोत कौर की एक दिन पहले ही मौत हो गई।