फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman dead body found in Gurdaspur Who returning from Delhi

दिल्ली से लौट रही महिला का शव मिला, भाई ने जताया हत्या का शक, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 29 May 2019 07:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 29 May 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
Woman dead body found in Gurdaspur Who returning from Delhi
सांकेतिक तस्वीर

कलानौर-बटाला मार्ग पर पड़ते अड्डा खुशीपुर के पास चन्न शाह के भट्ठे मोड़ पर बुधवार की सुबह एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ। इसकी सूचना मिलते ही डीएसपी प्रवेश चोपड़ा पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु की। मृतका के भाई ने एक युवक पर बहन की हत्या करने का शक जताया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की बात कह रही है। 

विज्ञापन


मृतका की पहचान हरप्रीत कौर पुत्री गुरमुख सिंह निवासी गांव शाहपुर गोराया के रुप में हुई है। मृतका के भाई सर्बजीत सिंह ने बताया कि हरप्रीत कौर का गांव लोपोके चोगावां निवासी निक्का सिंह से विवाह हुआ था। विवाह के बाद दो बेटियों व एक बेटे ने जन्म लिया। बाद में दंपती में झगड़ा रहने लगा। तीन साल पहले हरप्रीत ने पति से तलाक ले किया और अपने गांव शाहपुर गोराया में आकर रहने लगी। 
विज्ञापन


यहां उसने गांव के ही जगदीप सिंह के साथ शादी रचा ली। अब दोनों कलानौर में किराए पर रह रहे हैं। उसकी बेटी नव (6) नानके गांव में पढ़ाई कर रही हैं। उसने बताया कि हरप्रीत कौर पांच दिन पहले दिल्ली अपने नजदीकी किसी व्यक्ति से पैसे लेने के लिए गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार करीब चार बजे हरप्रीत ने उसे फोन करके बताया था कि वह ब्यास पहुंच गई है और जल्द घर पहुंच जाएगी। पूरी रात इंतजार करने के बाद भी हरप्रीत घर नहीं लौटी। बुधवार को सुबह उसका शव मिलने संबंधी उनको पता चला।  

सर्बजीत सिंह ने बताया कि गांव सर्जेचक्क का एक नौजवान हरप्रीत को शादी के लिए मजबूर कर रहा था। उसने पहले भी हरप्रीत से झगड़ा किया था। हरप्रीत के पति जगदीप सिंह के साथ भी उक्त लड़के ने झगड़ा किया था। हरप्रीत के पति जगदीप सिंह ने दो दिन पहले हरप्रीत को अपने दोस्त से दिल्ली से पैसे और मोबाइल फोन लेने के लिए भेजा था। 

हरप्रीत दस हजार रुपये व मोबाइल फोन लेकर दिल्ली से लौट रही थी। मंगलवार को हरप्रीत ने उससे फोन पर बात भी की थी। उने पूरा यकीन है कि उस युवक ने ही हरप्रीत का कत्ल किया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि हरप्रीत का कत्ल करने वाले आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। 

क्या कहते हैं डीएसपी
डीएसपी प्रवेश चोपड़ा ने बताया कि मृतक हरप्रीत कौर के बैग से हरियाणा बस की 490 रुपये की टिकट के अलावा मेकअप का समान, कपड़े व सेब मिले हैं। हरप्रीत कौर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हरप्रीत की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए तीन सदस्यों की डॉक्टरों की टीम का गठन किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed