फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   woman dead body found in bus at jind

जींद में रोडवेज बस में मिला महिला का शव, पति ने जताई हत्या की आशंका

Tue, 26 Mar 2019 12:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 26 Mar 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
woman dead body found in bus at jind
सांकेतिक तस्वीर

बस स्टैंड पर रोडवेज की बस में सोमवार सुबह महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी पहचान हिसार के बास गांव निवासी सुनीता (34) के रूप में हुई है। वह 23 मार्च को घर से पति की बुआ को भिवानी छोड़ने के लिए निकली थी। महिला के पति राजेश ने पुलिस को शिकायत देकर गांव के ही एक युवक पर जहर देकर हत्या करने की आशंका जताई है। 

विज्ञापन


उधर, सोमवार को जहर निगलने वाले आरोपी युवक की हालत भी गंभीर है। हिसार के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। महिला की मौत का कारण जानने के लिए बास थाना पुलिस आरोपी युवक के बयान का इंतजार कर रही है। जींद डिपो की बस को सोमबीर जींद-कुरुक्षेत्र के बीच चलाता है। रविवार को वह बस से कुरुक्षेत्र से दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे जींद पहुंचा था और सोमवार को सुबह 08:10 बजे उसे बस कुरुक्षेत्र लेकर जानी थी। 
विज्ञापन


सुबह जब वह बस में चढ़ा तो उसे महिला की लाश मिली। सूचना पर डीएसपी पुष्पा खत्री व सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला के पास मिले मोबाइल से उसकी पहचान बास गांव निवासी सुनीता के रूप में हुई। पुलिस ने दो दिन पहले महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। हालांकि उसके पति राजेश ने बास गांव निवासी सोनू पर ही जहर देने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

woman dead body found in bus at jind
सांकेतिक तस्वीर

वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपी सोनू जहर के प्रभाव के चलते हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती है। हालत गंभीर होने के बाद उसके बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। पुलिस का कहना है कि युवक के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सुनीता की मौत का कारण साफ हो पाएगा। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

बालाजी की भक्त थी सुनीता
परिजनों के अनुसार सुनीता का बड़ा बेटा बीमार रहता है और इसके लिए वह बालाजी की भक्त थी और वह गांव के बालाजी भक्त सोनू के साथ अकसर बालाजी जाती थी। होली से पहले वह सोनू के साथ ही बालाजी गई थी। हालांकि इसके बाद वह गांव लौट आई थी। 

दोनों बेटों के सिर से उठा मां का साया
पुलिस के अनुसार सुनीता के दो बेटे हैं। महिला का पति किसान है। इस घटना के बाद दोनों बेटों के सिर से मां का साया उठ गया है।
 
महिला के पति के बयान दर्ज किए हैं। उसने गांव के ही सोनू पर जहर देने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - एसआई रामेश्वर, जांच अधिकारी बास थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed