फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   woman committed suicide Due to dowry in Patiala

पंजाबः दहेज ने ली एक और विवाहिता की जान, 23 वर्षीय युवक व छात्रा ने भी की खुदकुशी

Tue, 09 Oct 2018 05:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Updated Tue, 09 Oct 2018 05:53 PM IST
विज्ञापन
woman committed suicide Due to dowry in Patiala
सांकेतिक तस्वीर

दहेज के चलते आत्महत्याओं का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। पंजाब के पटियाला में एक नवविवाहिता ने दहेज से परेशान होकर जान दे दी। वहीं किसी बात से परेशान एक छात्रा ने भी आत्महत्या कर ली। पटियाला के गांव रसूलपुर सैदां में दहेज की मांग को लेकर एक महीने की गर्भवती नवविवाहिता की ससुरालवालों के द्वारा हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। थाना अनाज मंडी पुलिस ने नवविवाहिता के भाई के बयान पर मृतका के पति, देवर और सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई वचितर सिंह ने बताया कि जिला मोगा के रहने वाले गुरदित्त सिंह ने बयान दिया है कि उसकी बहन सुरिंदर कौर (21) की शादी गांव रसूलपुर सैदां के रहने वाले मंगल सिंह के साथ आठ महीने पहले हुई थी। मंगल सिंह रेहड़ी लगाता था। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था लेकिन शादी के बाद से सुरिंदर को लगातार दहेज के लिए तंग किया जाता था और उससे मारपीट भी की जाती थी। 
विज्ञापन


पिछले महीने सुरिंदर कौर गर्भवती हो गई। फिर भी ससुरालियों ने उसे नहीं बख्शा। ससुर सोने का कड़ा, देवर एक्टिवा, सास सोने का हार और पति मोटरसाइकिल मांग रहा था। सोमवार को गुरदित्त के पास ससुराल वालों का फोन गया कि उसकी बहन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं गुरदित्त का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने उसकी बहन का गला घोंट कर बाद में इसे सुसाइड दिखाने के लिए फंदे से लटका दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

woman committed suicide Due to dowry in Patiala
सांकेतिक तस्वीर

पुलिस ने मृतका के पति मंगल सिंह, सास निंदा कौर, ससुर परमजीत सिंह और देवर बंटी के खिलाफ दहेज हत्या व साजिश रचने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

 दसवीं की छात्रा ने स्कूल के स्टोर में लगाया फंदा
फतेहगढ़ साहिब के खमाणों सब-डिवीजन के एक प्राइवेट स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा ने स्कूल के स्टोर रूम में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका की पहचान शीतल कौर पुत्री हरजीत सिंह निवासी गांव चड़ी खमाणों के तौर पर हुई है। एसएचओ नवदीप सिंह ने बताया कि यह घटना गुरु शक्ति पब्लिक स्कूल की है। 

मृतका की उम्र 15 वर्ष है। शीतल मंगलवार सुबह स्कूल में आई और बैग क्लास में रखने के बाद दूसरी मंजिल पर बने स्टोर रूम में जाकर दुपट्टे की मदद से फंदा लगा लिया। घटना का पता चलते ही स्कूल द्वारा शीतल के परिवार और पुलिस को जानकारी दी गई। एसएचओ ने बताया कि मृतका के पिता हरजीत सिंह के बयान पर 174 की कार्रवाई की गई है। मृतका के पिता ने किसी भी व्यक्ति पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। 

23 साल के युवक ने भी दी जान

woman committed suicide Due to dowry in Patiala
demo pic

गुरदासपुर के थाना दीनानगर के अधीन पड़ते गांव दर्बुजी शाम सिंह में सोमवार सुबह 23 साल के एक युवक ने फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान हरजिंदर सैनी पुत्र नरेश के रुप में हुई, जो पेशे से ड्राईवर था। मृतक की मां तथा भाई ने आत्महत्या का कारण 11 साल के नाजायज प्रेम संबंधों को बताया है। जिसके चलते पुलिस ने भाई की शिकायत पर महिला समेत एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  

 जानकारी देते हुए डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि मृतक हरजिंदर सैनी ने सुबह फंदे से लटकर अपनी जान दे दी। उन्होने बताया कि गांव की ही एक महिला के साथ मृतक के नाजायज संबंध थे। महिला ने कुछ दिन पहले पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी आप्पतिजनक फोटो तथा वीडियों हरजिंदर के पास है। जिसका हरजिंदर सैनी गलत इस्तेमाल कर सकता है। डीएसपी ने बताया कि उसके घरवालों का आरोप है कि ज्योति तथा जगदीश उसे धमकाते थे। फिलहाल मृतक के भाई शेखर सैनी की शिकायत पर महिला व जांच अधिकारी जगदीश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जाएगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed