{"_id":"617800606da6ec337e40056e","slug":"woman-commits-suicide-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला: पति के शराब पीने से परेशान थी महिला, जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पटियाला: पति के शराब पीने से परेशान थी महिला, जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Wed, 27 Oct 2021 02:39 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 27 Oct 2021 02:39 AM IST
सार
पंजाब के पटियाला में 37 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर ली। मृतका पति के शराब पीने को लेकर परेशान थी। इसी बात पर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। अंत में महिला ने अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
पति की शराब पीने की लत से परेशान एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। थाना भादसों पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जांच अधिकारी थाना भादसों के एएसआई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि बलवीर सिंह निवासी गांव बरनाला जिला अंबाला (हरियाणा) ने पुलिस को बयान दिया कि उसकी बहन जसवीर कौर (37) की शादी 2002 में आरोपी चंद सिंह से हुई थी।
विज्ञापन
वह दिहाड़ी कर परिवार का गुजारा करता था। मृतका के तीन बच्चे हैं। पिछले कुछ साल से चंद सिंह काफी शराब पीने लगा था। जसवीर कौर के एतराज करने के बावजूद उसने शराब नहीं छोड़ी। इस कारण दोनों में अक्सर झगड़ा रहता था। इन सबसे तंग होकर जसवीर कौर ने जहरीला पदार्थ खा लिया और फोन कर इस बारे में अपने छोटे भाई लवप्रीत सिंह को भी बताया।
विज्ञापन
विवाहिता को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपी पति चंद सिंह, सास प्यार कौर, ननद रानी, जेठानी बिंदर कौर और गुरविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
नशे की ओवरडोज से नौजवान की मौत
फिरोजपुर के गांव साहनके में मंगलवार नशे की ओवरडोज से एक 22 वर्षीय नौजवान की मौत हो गई। बताया जाता है कि नौजवान लंबे समय से नशीले पदार्थों का सेवन करता आ रहा था। पीड़ित परिवार का कहना है कि कई बार नशा छुड़वाने के संबंध में नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल करवाया, परंतु नशा करने की आदत नहीं छूट पाई है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि बलविंदर सिंह पिछले लंबे समय से चिट्टे का सेवन कर रहा था। इलाज के बावजूद उसके ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ा। सुबह बलविंदर ने नशे की डोज ज्यादा खा ली जिसकी वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।