फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   woman burnt alive in unrequited love by man

एकतरफा प्यार में युवक बना शैतान, महिला को जिंदा जलाया

Sun, 29 May 2016 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब) Updated Sun, 29 May 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
woman burnt alive in unrequited love by man
एकतरफा प्यार में महिला को जिंदा जलाया, फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

एकतरफा प्यार अंधे बने युवक ने महिला के न मानने पर केरोसिन तेल डालकर जिंदा जला दिया।  दिलदहला देने वाली यह वारदात पंजाब के फरीदकोट के कम्मेआना गेट के पास हुआ। बुरी तरह झुलसी महिला बाजीगर बस्ती निवासी बलजीत कौर (30) ने शनिवार सुबह गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक बब्बू सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार देर शाम की है। दम तोड़ने से पहले बलजीत कौर ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट अतुल कंबोज की हाजिरी में पुलिस के पास अपना बयान दर्ज करवा दिया था। पुलिस को बलजीत कौर ने बताया कि उसका अपने पति सुखमंदर सिंह के साथ तलाक हो चुका है और उसके एक बेटा भी है।
विज्ञापन


इन दिनों वह बाजीगर बस्ती में अपनी एक जानकार महिला के पास रहती है। बलजीत कौर के अनुसार कम्मेआना गेट निवासी एक युवक बब्बू सिंह पिछले कई दिनों से उसके पीछे लगा हुआ था और उसे अपने साथ जाने के लिए कह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

80 प्रतिशत झुलसी बलजीत कौर ने अस्पताल में दम तोड़ा

woman burnt alive in unrequited love by man
वारदात की जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala

बलजीत कौर के मना करने के बावजूद बब्बू सिंह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और पिछले दो दिनों से वह बलजीत कौर के साथ रास्ते में मारपीट भी करने लगा था। बयान के अनुसार शुक्रवार शाम वह कम्मेआना गेट के पास से गुजर रही थी कि बब्बू ने उसे अपने घर के बाहर रोका और उसके थप्पड़ मारने शुरू कर दिए।

बाद में बब्बू ने उस पर तेल डाला और आग लगा दी। आग लगने से करीब 80 प्रतिशत झुलसी बलजीत कौर को मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल करवाया गया और यहां पर शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई।

थाना कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर गुरशेर सिंह बराड़ ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी बब्बू सिंह के खिलाफ पहले इरादा ए कत्ल का केस दर्ज किया था और महिला की मौत होने के बाद इसमें हत्या की धारा भी जोड़ दी गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed