फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   woman ban staff commit suicide in mohali

पति और सास से तंग हो विवाहिता ने लगाया फंदा

Fri, 19 Feb 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 19 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
woman ban staff commit suicide in mohali

मोहाली फेज-7 स्थित एक बैंक की महिला मुलाजिम ने पति और सास से तंग होकर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान श्वेता (28) के रूप में हुई है। वह फेज-7 में किराए पर पति संग रहती थी।

विज्ञापन


पुलिस ने मृतका के पिता राज कुमार के बयान पर पति जसप्रीत और सास पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतका के पिता फायर विभाग संगरूर में कार्यरत हैं। शुक्रवार को उनकी छुट्टी थी। श्वेता ने उन्हें वीरवार सुबह फोन किया था। राजकुमार ने बताया कि सुबह वह परेशानी में लग रह थी। जब वह उससे मिलने के लिए फेज-7 स्थित घर पहुंचे तो उन्होंने बेटी को पंखे से लटका पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और सिविल अस्पताल ले गई। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है। वहीं, पुलिस को दिए बयानों में मृतका के पिता राजकुमार ने बताया कि उनकी बेटी की शादी तीन साल पहले जसप्रीत सिंह निवासी संगरूर से हुई थी।

शादी के दो माह बाद से ही जसप्रीत व उसकी मां ने बेटी को तंग करना शुरू कर दिया था। वह दहेज की मांग करते थे। इसी बीच हमेशा उससे झगड़ते रहते थे। छह महीने पहले उसने बैंक में काम शुरू कर किया था।

पिता पहुंचे बैंक तो पता चला वह घर चली गई

पहले राजकुमार सेक्टर-32 स्थित बैंक में श्वेता से मिलने के लिए गए थे। वहां पता चला कि वह बैंक से जल्द ही घर चली गई है। जब वह घर पहुंचे तो उसने फंदा लगाया हुआ था।


तलाक लेने की तैयारी में थी श्वेता

मृतका के पिता ने बताया कि उसकी सास और पति हमेशा ही उसे तंग करते रहते थे। इस कारण श्वेता जल्द ही तलाक के पेपर फाइल करने की तैयारी कर रही थी। लेकिन, इससे पहले ही यह अनहोनी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed