फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   woman and 6 other people arrested at satlok ashram

सतलोक आश्रम से महिला सहित 7 गिरफ्तार

Wed, 26 Nov 2014 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Wed, 26 Nov 2014 10:21 PM IST
विज्ञापन
woman and 6 other people arrested at satlok ashram

सतलोक आश्रम में बुधवार को फिर से रामपाल के खास राजदार पुरुषोत्तम, बलजीत और रामकुमार ढाका को निशानदेही के लिए ले जाया गया। शाम करीब चार बजे तीनों राजदार एसआईटी टीम के साथ आश्रम के अंदर गए। करीब एक घंटे तक टीम ने तीनों से निशानदेही करवाई। मौके से पुलिस को कुछ हथियार बरामद हुए। पुलिस ने बुधवार को एक महिला सहित सात लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

विज्ञापन


आपराधिक रिकॉर्ड की पुष्टि
पुलिस ने बताया है कि अभी तक की जांच में छह लोगों के आपराधिक रिकॉर्ड की पुष्टि हुई है। पुलिस प्रशासन की तरफ से प्रदेश की सभी जिला पुलिस को संबंधित व्यक्तियों के बारे में जानकारी हासिल करने और आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने के लिए लिखा गया है।
विज्ञापन


यह मिला सर्च अभियान में

32 बोर रिवाल्वर चार, 37 कारतूस, एक पिस्टल 32 बोर, तीन मैगजीन, 19 एयर गन, आठ डबल बैरल गन, 68 कारतूस, पांच 315 बोर की राइफल, 25 कारतूस, 12 बोर की दो खाली कारतूस, आठ गुलेल कंचे, 1410 कंचे, 45 पेट्रोल बम, 94 एसिड पिचकारी, 410 गैस सिलेंडर, 478ब्लैक ड्रेस, एकमिर्ची बम, 9675 लाठी, 228 हेलमेट,  26 केन शिल्ड, दो किताबें, दो डीजल टैंक 800 लीटर, एक केरोसिन ऑयल 12 सौ लीटर, प्रेगनेंसी टेस्ट स्ट्रीप एक, साढ़े तीन लाख कैश मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक-दो दिन और चल सकता है सर्च अभियान : आईजी
आईजी अनिल राव ने बताया कि एसआईटी लगातार सर्च अभियान में जुटी है। अभी सर्च अभियान में एक से दो दिन का समय लग सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि 28 नवंबर को हर हाल में रामपाल को हाई कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed