{"_id":"574473ac4f1c1ba22c690a39","slug":"without-helmet-man-killed-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेलमेट बाइक चलाना पड़ा महंगा, हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना हेलमेट बाइक चलाना पड़ा महंगा, हादसे में युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 24 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्राले की चपेट में आकर बगैर हेलमेट बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो और लोग मामूली रूप से घायल हो गए। हादसा देर रात सेक्टर 48 में हुआ। पुलिस ने आरोपी ट्राला चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस केअनुसार सोमवार रात करीब 1 बजे फैदां निवासी कुलदीप कुमार अपनी बाइक पर दो दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। तीनों युवक बगैर हेलमेट के थे। जैसे ही वह सेक्टर 48 पहुंचा तो एक तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद सूचना मिलने पर पीसीआर मौके पर पहुंची और तीनों को जीएमसीएच - 32 ले कर गई।
विज्ञापन
अस्पताल में ड्यूटी डाक्टर ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया, जबकि काशी राम और अजय को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। पुलिस ने कुलदीप का शव जीएमएसएच 16 में मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस ने आरोपी ट्राला चालक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी हरिंदर कुमार (45) के रूप में हुई। बाद में उसको जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन