फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wife Murdered by Husband at Rohtak of Haryana

रोहतकः मोबाइल चार्जर की तार से गला घोंटकर पत्नी की हत्या, शव देख चिल्लाया 12 साल का बेटा

Mon, 09 Mar 2020 01:59 PM IST
खुशबू गोयल अमन वर्मा, रोहतक
अमन वर्मा, रोहतक Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 09 Mar 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
Wife Murdered by Husband at Rohtak of Haryana
गला घोंटकर पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
एक शख्स ने मोबाइल चार्जर की तार से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी और उसके बाद फरार हो गया। मामला हरियाणा के रोहतक जिले की प्रीत विहार कालोनी में सामने आया। 12 साल के बेटे ने मां को जमीन पर पड़ा देखा तो वह चिल्लाया। उसके बाद ही वारदात का खुलासा हुआ। सूचना मिलने पर गुरुग्राम के पटौदी से मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों की शिकायत पर शिवाजी कालोनी थाना पुलिस ने आरोपी पति व सास के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया व मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन


शिवाजी कालोनी थाना पुलिस को दी शिकायत में प्रमोद मुदगिल निवासी पाटौदी जिला गुरुग्राम ने बताया कि वह दो भाई व दो बहनें है। बड़ी बहन रितू व छोटी बहन पूनम है। दोनों बहनों की शादी एक ही घर में दो भाइयों से हुई थी। पूनम(36) की शादी वर्ष 2002 में दीपक के साथ हुई थी। शादी के बाद दंपति को एक 12 साल का बेटा नैतिक हुआ। लेकिन दीपक व उसी मां इंद्रा देवी अक्सर पूनम के साथ मारपीट करते रहते थे। वे उससे रुपयों की मांग करते थे। इसी मांग के चलते दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


मृतका के भाई की शिकायत पर पति व सास के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त चार्जर का अभी पता नहीं लग पाया है। जांच जारी है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बलवंत सिंह, शिवाजी कालोनी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed