{"_id":"a2d34872f8faa46286e2c9b5a2fd4676","slug":"wife-murder-by-air-force-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए क्यों एयरफोर्स जवान ने किया पत्नी का कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानिए क्यों एयरफोर्स जवान ने किया पत्नी का कत्ल
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Thu, 05 Jun 2014 08:31 PM IST
विज्ञापन
बठिंडा एयरफोर्स स्टेशन भिसीआणा में एक जवान ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। जवान की पत्नी तपती गर्मी में कूलर की मांग कर रही थी।
विज्ञापन
इसको लेकर दंपति में कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और पति ने पत्नी का गला घोंट दिया। बल्लूआना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एएसआई रणजोध सिंह चौकी इंचार्ज बल्लूआना ने बताया कि गत रात हरपाल सिंह चहल सार्जेंट एयरफोर्स स्टेशन भिसीआणा ने उन्हें मोबाइल फोन पर सूचना दी कि सिपाही अमरजीत कुमार ने अपनी पत्नी किरण देवी को मृतक हालात में दाखिल अस्पताल भिसीआणा करवाया है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अस्पताल में मृतका किरण का कोई भी परिजन मौजूद नहीं था। पुलिस को पता चला सिपाही अमरजीत कुमार ने अपनी पत्नी किरण का गला घोंट कर उसकी हत्या की है।
जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी को काबू कर लिया है। मृतका के तीन बच्चे हैं जो गांव में रहते हैं। किरण की शादी अमरजीत से करीब 16 पहले हुई थी।