{"_id":"dcc27a374db14899a1c668e941635aa0","slug":"wife-murder-accused-husband-jailed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या के आरोपी पति को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की हत्या के आरोपी पति को जेल भेजा
ब्यूरो/ अमर उजाला, पिंजौर
Updated Sat, 18 Jan 2014 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव गुमथला निवासी राम कुमार को पत्नि रीना देवी की हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन के लिए न्याययिक हिरासत में अंबाला सेंट्रल जेल भेजा।
विज्ञापन
वहीं, रीना का अंतिम संस्कार गांव गुमथला में ही कर दिया गया। हालांकि, पंचकूला के निजी अस्पलात के डॉक्टरों ने रीना की मौत से पहले ही ऑप्रेशन करके बच्ची को बचा लिया।
विज्ञापन
रीना आठ माह की गर्भवती थी। बच्ची की देखरेख रीना की बड़ी बहन बिमला कर रही है, जो कि रामकुमार के बड़े भाई राजकुमार की पत्नी है। राज कुमार ने बताया बिमला ही बच्ची का पालन पोषण करेगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिंजौर के गांव पपलोहा निवासी बाबू राम की बड़ी बेटी बिमला देवी की शादी सात वर्ष पहले गुमथला के राज कुमार के साथ हुई थी परिवार अच्छा होने के कारण ही बिमला अपनी छोटी बहन रीना देवी का भी रिश्ता देवर राम कुमार के साथ करवा दिया।
रीना की शादी 29 जनवरी 2013 को हुई थी। मगर, रामकुमार उसके साथ झगड़ा करता था। 15 जनवरी की रात को राम कुमार ने पत्नि रीना देवी के सिर पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
परिजनों ने उसे पंचकूला के अस्पलात में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।