फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   wife get five year jail for provoking her husband to commit suicide

पत्नी ने इतना सताया कि पति को करनी पड़ा सुसाइड

Tue, 17 Dec 2013 10:11 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 17 Dec 2013 10:11 AM IST
विज्ञापन
wife get five year jail for provoking her husband to commit suicide
जिला अदालत ने अपने पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के जुर्म में एक महिला को पांच साल कैद की सजा सुनाई है। उस पर पांच हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन


अदालत ने इस केस में नामजद महिला के एक रिश्तेदार को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया।

अदालत ने सुनवाई के दौरान आरोपी सुप्रीत कौर (27) को अपने पति गुरप्रीत सिंह (29) को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का दोषी पाया गया।

सुप्रीत के रिश्तेदार जतिंदर सिंह को बरी कर दिया गया। अदालत सुप्रीत के माता-पिता और भाई को पहले ही भगोड़ा करार दे चुकी है।

थाना फेज एक पुलिस ने नवंबर 2007 में गुरप्रीत के पिता गुरदेव सिंह की शिकायत पर सुप्रीत कौर और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पर्चा दर्ज किया था।
विज्ञापन


पुडा के मुलाजिम गुरप्रीत ने अपने फेज 3बी2 स्थित घर में पंखे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला था। इसमें गुरप्रीत ने लिखा था कि वह सुप्रीत और उसके रिश्तेदारों द्वारा परेशान किए जाने से दुखी होकर आत्महत्या कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed