फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wife and husband commit suicide in Amritsar Of Punjab

अमृतसर में दंपती ने की खुदकुशी: छह माह पहले किया था प्रेम विवाह, अब घर में मृत मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 22 Apr 2022 08:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 22 Apr 2022 08:56 PM IST
सार

बलजीत कौर ने बताया कि कुलदीप के गले में रस्सी पड़ी थी। उनके पड़ोसियों ने यह सब देखने के तुरंत बाद उन्हें (बलजीत कौर) और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आशंका जताई है कि पहले कुलदीप ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है।

विज्ञापन
Wife and husband commit suicide in Amritsar Of Punjab
मृतक दंपती की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृतसर के छेहरटा थानाक्षेत्र की बाबा बुड्ढा साहिब कालोनी में नवविवाहित दंपती ने मामूली विवाद के चलते शुक्रवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त दोनों घर में अकेले थे और युवक की मां तब किसी काम के सिलसिले में अपने किसी रिश्तेदार के घर गई हुई थी। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


बाबा बुड्ढा साहिब कालोनी निवासी बलजीत कौर ने बताया कि उनका बेटा कुलदीप सिंह सातवीं कक्षा में पढ़ाई करते समय वल्ला सब्जी मंडी में नौकरी करने लगा था। मौजूदा वक्त वह मंडी में बतौर पल्लेदार काम कर रहा था। करीब डेढ़ साल पहले उनके बेटे के रेणू नामक युवती से प्रेम संबंध बन गए। उन्होंने और रेणू के परिवार ने दोनों बच्चों की खुशी को देखते हुए करीब छह माह पहले दोनों की शादी कर दी। उन्होंने बताया कि शादी के बाद कुलदीप और रेणू के बीच कई बार मामूली विवाद होता मगर बाद में दोनों एक दूसरे को मना लेते।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वे किसी काम के सिलसिले में किसी रिश्तेदार के घर गई हुई थी। उनके पड़ोसियों ने फोन कर उन्हें बताया कि कुलदीप और रेणू दरवाजा नहीं खोल रहे। इस पर उन्होंने पड़ोसियों से कहा कि वे घर की दीवार फांद कर अंदर चले जाएं और बच्चों के साथ उनकी बात करवाएं। उन्होंने बताया कि जैसे ही उनके पड़ोसी दीवार फांद घर में घुसे तो पाया कि उनके बेटे कुलदीप का शव जमीन पर पड़ा था और रेणू का शव पंखे से झूल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बलजीत कौर ने बताया कि कुलदीप के गले में रस्सी पड़ी थी। उनके पड़ोसियों ने यह सब देखने के तुरंत बाद उन्हें (बलजीत कौर) और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आशंका जताई है कि पहले कुलदीप ने फंदा लगाकर आत्महत्या की। किसी तेजधार चाकू से रेणू ने फंदा काटकर उसे उतारने का प्रयास किया। फंदा काटने के बाद जब कुलदीप नीचे गिरा तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद रेणू ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो सकेगा। उन्होंने बताया कि इसमें जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed