फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   while working caught electrical current a young man was killed.

करंट लगने से बेटे की मौत, सदमे में पत्नी-पिता ने उठाया बड़ा कदम

Sun, 25 Sep 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 25 Sep 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
while working caught electrical current a young man was killed.
- फोटो : Demo Pic
काम करते समय करंट लगने से बेटे की मौत हो गई तो सदमे में पिता ने पत्नी ने वो कदम उठाया, देखकर सभी के होश उड़ गए।फिरोजपुर रोड पर डॉक्टर की निर्माणाधीन कोठी में बिजली का काम करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मृतक राजीव कुमार (24) की पत्नी राधा ने घर पर ही जहर निगल लिया। उसे पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


वहीं राजीव के पिता छोटे लाल बेटे के शव को देखकर बेसुध हो गए और उन्होंने बस के नीचे आकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इसके बाद भड़के लोगों ने फिरोजपुर रोड पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स वहां पहुंच गई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि राजीव की मौत चार बजे हुई थी, लेकिन डॉक्टर ने घटना के पांच घंटे बाद परिवार को सूचित किया। 
विज्ञापन

 

बिजली की फिटिंग का काम करता था

while working caught electrical current a young man was killed.
जिला अस्पताल में मौजूद लोग
परिवार के सदस्य मिट्ठू चौधरी ने कहा कि राजीव कुमार अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। वह बिजली फिटिंग का काम करता है। करीब चार महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। शुक्रवार को वह एक डॉक्टर की फिरोजपुर रोड स्थित निर्माणाधीन कोठी में बिजली फिटिंग का काम कर रहा था।

इसी दौरान उसे बिजली का जोरदार झटका लगा। डाक्टर तुरंत उसे पास के निजी अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने राजीव को मृत घोषित कर दिया। उनका आरोप है कि मौत चार बजे हुई, लेकिन डॉक्टर ने रात नौ बजे परिवार को इसके बारे में बताया।

इसके बाद उसकी पत्नी ने जहर निगल लिया। जब राजीव के पिता छोटे लाल अस्पताल पहुंचे तो बेटे के शव को देख बेसुध हो गए। उन्होंने बस के आगे आकर आत्महत्या की कोशिश की। लोगों ने किसी तरह उन्हें काबू किया। इसके बाद लोगों ने रोड जाम कर दी। सूचना मिलने के बाद थाना सदर के साथ साथ कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने किसी तरह से प्रदर्शनकारियों को समझाया। मिट्ठू ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने रात नौ बजे उसके परिवार को बताया कि उनके बेटे की मौत हो गई। जांच अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed