फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   wedding barat accident in abohar, two lady killed

दुल्हन को लेकर लौट रहे थे कि रास्ते में दूल्हे की बुआ और भाभी को आ गई मौत, देखिए

Sat, 21 Apr 2018 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब) Updated Sat, 21 Apr 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
wedding barat accident in abohar, two lady killed
बारात का एक्सीडेंट
दुल्हन को विदा कराकर बारात लौट रही थी कि रास्ते में दूल्हे की बुआ और भाभी को मौत आ गई। एक झटके में खुशियां मातम में बदल गईं। हादसा पंजाब के अबोहर में हुआ।
विज्ञापन


नई आबादी निवासी एक परिवार में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई, जब दुल्हन की डोली लेकर आ रहे रिश्तेदारों की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा टकराई। इसमें दूल्हे की बुआ और भाभी की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे सहित 4 लोग घायल हो गए। पीछे से आ रहे बारात के अन्य रिश्तेदारों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी।
विज्ञापन


जिन्होंने मौके पर पहुंच कर ट्रक चालकों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे घायलों को मुश्किल से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान रास्ते में ही मनोज की भाभी रेखा ने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन व थाना नंबर 2 की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक की मौके पर तो दूसरी की अस्पताल में मौत

wedding barat accident in abohar, two lady killed
बारात का एक्सीडेंट
जानकारी के अनुसार नई आबादी गली नंबर 2 निवासी प्रह्लाद चंद वर्मा के सुपुत्र मनोज वर्मा का विवाह वीरवार रात राजस्थान, के सादुलशहर निवासी रजनी के साथ हुआ। उनके रिश्तेदार शुक्रवार सुबह दुल्हन की डोली लेकर वापस अबोहर आ रहे थे।

सुबह करीब 7 बजे उनके रिश्तेदारों की एक कार हनुमानगढ़ बाईपास के पास पहुंची तो कार चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे उनकी कार सड़क किनारे खड़े गेहूं से लदे ट्रक में जा टकराई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी में सवार दूल्हे मनोज की बुआ 50 वर्षीय मीरा देवी पत्नी भूपचंद निवासी गांव बडोपल हिसार की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि कार में सवार मनोज की भाभी 32 वर्षीय रेखा, 40 वर्षीय भाई प्रदीप कुमार, 7 वर्षीय भतीजा दिवांशु उर्फ दिशु सभी निवासी दुतांरावाली, सहित 16 वर्षीय पायल पुत्री भूपचंद, तथा 20 वर्षीय आकाश पुत्र पुष्कर निवासी हिसार सभी बुरी तरह से घायल हो गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed