{"_id":"5abcd9bb4f1c1b422a8b4846","slug":"weapons-found-in-canal-in-ropar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में मिली बोरी और उसमें ऐसी-ऐसी चीजें, देखकर पुलिसवालों के उड़ गए होश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में मिली बोरी और उसमें ऐसी-ऐसी चीजें, देखकर पुलिसवालों के उड़ गए होश
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़(पंजाब)
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
नहर में बोरी में मिले हथियार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तलाश कुछ रहे थे, मिल कुछ गया। नहर में एक बोरी मिली, जिसमें ऐसी-ऐसी चीजें थी कि देखकर पुलिसवालों के भी होश उड़ गए। मामला पंजाब के रोपड़ का है। जिला पुलिस ने भाखड़ा नहर से हथियारों से भरी एक बोरी बरामद की है। पुलिस नहर में गोताखोरों की मदद से चोरी की बाइक तलाशने की कोशिश कर रही थी।
पुलिस ने जो बोरी बरामद की है उसमें ऐसे विदेशी हथियार भी मिले हैं जिनका भारत में लाइसेंस ही नहीं बनता। जिले के एसएसपी राजबचन सिंह संधु ने बताया कि सीआईए स्टाफ पुलिस के पास एक मामले में आरोपी सुखबीर सिंह और प्रेम मसीह वासी कोटला निहंग ने माना कि उन्होंने चोरी किए बाइक भाखड़ा नहर में फेंक दिए हैं।
इसके तहत गांव रंगीलपुर के पास नहर में सर्च अभियान चलाया गया था। इस दौरान गोताखोरों को एक बोरी मिली जिसमें से एक मशीन विदेशी गन, दो विदेशी मैगजीन, एक अमेरिकन पिस्टल .38 बोर और एक 12 बोर का देसी कट्टा बरामद हुआ। बोरी से पुलिस को 207 कारतूस भी मिले है जिनमें से 187 कारतूस जिंदा है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को संदेह है कि यह हथियार किसी गैंगस्टर की तरफ से कुछ दिन पहले ही नहर में फेंके गए हैं क्यों कि यह सारे हथियार चालू हालत में हैं। हथियार पानी में धुल जाने के कारण इनके फिंगर प्रिंट भी नहीं लिए जा सके।
पुलिस अब सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वायरल फोटोज के आधार पर इन हथियारों से संबंधित लोगों की तलाश कर रही है। एसएसपी का कहना है कि इन दिनों गैंगस्टरों की तलाश तेजी से की जा रही है। शायद इसलिए यह हथियार यहां फेंके गए।