Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bihar smuggler arrested with heroin

Ghazipur News: हेरोइन के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तार

Mon, 02 Nov 2026 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Bihar smuggler arrested with heroin
एएनटीएफ और नोनहरा थाने की संयुक्त टीम द्वारा हेरोईन के साथ पकड़ा गया तस्कर। स्रोत- एएनटीएफ
बलिया के चितबड़ागांव मोड़ से नोनहरा थानाक्षेत्र के एकडंगवा-सुसुंडी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे अंडरपास के पास करीब 90 लाख का 459 ग्राम हेरोइन का पैकेट पहुंचाने वाले बिहार के एक तस्कर को एएनटीएफ व नोनहरा पुलिस की टीम ने रविवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। टीम ने तस्कर के पास से आई फोन, पर्स, तीन बैंकों के एटीमएम कार्ड, 350 रुपये और कार बरामद की।
विज्ञापन

एएनटीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रनाथ सिंह ने बताया कि एकडंगवा-सुसुंडी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे अंडरपास के पास से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्कर बिहार के बक्सर जनपद के डुमरांव थाना क्षेत्र के डुमरांव कस्बे के अपकारी गली वार्ड नंबर 33 निवासी कृष्णा कुमार दुबे को गिरफ्तार किया गया। तस्कर के पास से 459 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत करीब 90 लाख रुपये हैं। एएनटीएफ थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी ने बताया कि बलिया के नरही थाना के कवरिया निवासी तस्कर यशवंत ने हेरोइन का पैकेट चितबड़ागांव मोड़ के पास दिया और कहा कि नोनहरा क्षेत्र में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे पर एक व्यक्ति मिलेगा। व्हाट्सएप कॉल करके बताऊंगा तो उसे हेरोइन दे देना और जो पैसा देगा, ले आना। एएनटीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपियों को चिह्नित कर गिरोह का भंडाफोड़ किया जाएगा। ठिकाना तय करने के लिए व्हाट्सएप कॉल, खेप पहुंचाने के लिए कैरियर का इस्तेमाल
विज्ञापन

गंगौली। हेरोइन तस्करी का तरीका भी बदल रहा है। तस्कर खुद मादक पदार्थ लेकर ग्राहक तक पहुंचने के बजाय कैरियर का इस्तेमाल कर रहे हैं। डिलीवरी कहां करनी है, यह जानकारी भी आखिरी समय पर दी जा रही है। नोनहरा क्षेत्र में 459 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार बिहार के कृष्ण कुमार दुबे से पूछताछ में इसका खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएनटीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रनाथ सिंह के अनुसार, आरोपी ने बताया कि बलिया के नरही थाना क्षेत्र के कवरिया निवासी यशवंत ने उसे हेरोइन का पैकेट दिया था। निर्देश था कि नोनहरा क्षेत्र में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर पहुंचकर इंतजार करे। वहां पहुंचने के बाद व्हाट्सएप कॉल के जरिये दूसरे व्यक्ति की जानकारी दी जानी थी। उस व्यक्ति को हेरोइन का पैकेट देकर पैसे लेने थे। तस्करी की कड़ी बलिया से शुरू होकर गाजीपुर के रास्ते बिहार तक जुड़ती दिखाई दे रही है।

सितंबर से अब तक चार मामलों में नौ आरोपी गिरफ्तार
जिले में 23 सितंबर को शहर कोतवाली क्षेत्र के लालनपुर मड़ई गांव मोड़ से एएनटीएफ ने दो करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ रीना यादव, राकेश यादव उर्फ गामा और कृष्ण बिहारी उर्फ पिंटू प्रजापति को गिरफ्तार किया था। तस्कर हेरोइन की खेप भोपाल भेजने की तैयारी में थे। इसके बाद सात अक्तूबर को कोतवाली पुलिस ने सेमरा हाईवे स्थित बस स्टैंड से 534 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। इसकी कीमत एक करोड़ तीन लाख 40 हजार रुपये आंकी गई थी। इस मामले में वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के भनदहा गांव निवासी साहुल यादव और भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के कौला जखनियां निवासी रवि राजभर गिरफ्तार किए गए थे। 20 अक्तूबर को रामपुर मांझा और स्वाट टीम ने मुस्लिमपुर गांव के हाईवे से 262.16 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। इसकी कीमत 50.73 लाख रुपये थी। पुलिस ने देवकली गांव निवासी अफजाल अहमद, सैदपुर थाना क्षेत्र के बड़ेपुर गांव निवासी गोरखनाथ और करंडा थाना क्षेत्र के चाड़ीपुर गांव निवासी अवनीश कुमार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed