{"_id":"6ae8d466a24849083003e4e2","slug":"youth-dies-after-being-shot-under-suspicious-circumstances-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-147196-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक की मौत
विज्ञापन
फोटो 02 एचएएमपी 36- गौरव सिंह की फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
कुरारा (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के रिठारी गांव में रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक घायल हो गया। गंभीर अवस्था में परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रिठारी गांव निवासी गौरव सिंह (25) पुत्र बाबूसिंह रविवार रात करीब 11 बजे संदिग्ध हालात में गोली लगने से घायल हो गए। परिजन के अनुसार गोली की आवाज सुनकर कमरे में पहुंचे, जहां गौरव खून से लथपथ तड़पते हुए मिले। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पिता बाबू सिंह ने बताया कि वह खेती करते हैं। गौरव पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था और अभी उसका विवाह नहीं हुआ था।
बताया कि वह ड्राइवरी करता था। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। कोतवाल प्रिंस दीक्षित ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सच्चाई उजागर होगी। कहा कि मामले की जांच की जा रही है।