{"_id":"6ae8d3d121cffbd1f6098ac9","slug":"youth-killed-after-being-struck-by-tractor-trolley-companion-referred-to-another-hospital-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-147208-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत, साथी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत, साथी रेफर
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। जरिया थानाक्षेत्र के सरीला-जरिया मार्ग पर करियारी गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी सरीला पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद उरई रेफर कर दिया गया।
जलालपुर थानाक्षेत्र के पुरैनी गांव निवासी संदीप अनुरागी (28) साथी रोहित (25) के साथ बाइक से गोहांड गया था। वहां दोस्त को बाइक दिलाने के बाद दोनों कछवा कला गांव में रिश्तेदारी में गए थे। वहां से लौटते समय करियारी गांव के पास हादसा हो गया। दोनों सड़क पर घायल अवस्था में पड़े मिले। दोनों को सीएचसी सरीला पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। रोहित की हालत गंभीर होने पर उसे उरई रेफर कर दिया गया।
मृतक के चाचा परीक्षित ने बताया कि संदीप की शादी करीब सात वर्ष पहले हुई थी। उसके चार वर्षीय बेटे कार्तिक और दो वर्षीय बेटी खुशी हैं। पत्नी अंजना का रो-रोकर बुरा हाल है। संदीप की मौत से परिवार में मातम छा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मारी थी। टक्कर के बाद ट्रॉली संदीप के ऊपर चढ़ गई। वहीं जरिया थाना प्रभारी मनोज पांडेय ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई थी। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।