{"_id":"6ae8d46ee28563a860029851","slug":"after-seizing-the-farmland-they-entered-the-house-and-beat-a-couple-the-husband-is-in-a-serious-condition-etah-news-c-163-1-eta1014-159559-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: खेत पर कब्जे के बाद घर में घुसकर दंपती को पीटा, पति गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: खेत पर कब्जे के बाद घर में घुसकर दंपती को पीटा, पति गंभीर
विज्ञापन
अलीगंज। खेत पर कब्जे के विवाद में कुछ लोगों ने घर में घुसकर दंपती को लाठी-डंडों और सरिया से पीटकर जख्मी कर दिया। हमले में पति को गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों पर तमंचे की बट से वार करने का भी आरोप है। उधर, खेत पर कब्जे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला मोहन निवासी मोतीलाल ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार को दोपहर करीब एक बजे घर पर खाना खा रहे थे। घर में ही उनकी परचून की दुकान है। तभी गांव के पांच लोग घर में घुसकर आए और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर सभी ने उसके ऊपर लाठी-डंडों और सरिया से हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाने पहुंची पत्नी सुमन को भी पीटा जिससे उनके चेहरे पर चोटें आईं। मोतीलाल का आरोप है कि हमलावरों में दो लोग तमंचे लेकर आए थे। उन्होंने तमंचे की बट से भी वार किए।
मोतीलाल का आरोप है कि इन लोगों ने एक दिन पहले उनके 12 बिस्वा खेत को जोतकर कब्जा कर लिया था। खेत पर कब्जे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें कुछ लोग खेत पर कब्जा करते दिखाई दे रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पर भर्ती कराया।