{"_id":"047d1a9f19aa568fcad1870f1e5ffba7","slug":"wanted-in-u-s-arrest-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका का वांटेड, मोहाली में गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमेरिका का वांटेड, मोहाली में गिरफ्तार
अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 06 Dec 2013 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में ड्रग तस्करी व कत्ल के मामले में वांटेड आरोपी को स्टेट साइबर क्राइम सेल ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
उसे वीरवार को अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे नौ दिसंबर तक पुलिस रिमांड भेज दिया गया। जानकारी मुताबिक, अमनदीप सिंह धामी नाम का यह व्यक्ति मूल रूप से अमेरिका का रहने वाला है।
ड्रग तस्करी व दो खून के मामले में अमेरिका पुलिस द्वारा वाटेंड घोषित किया हुआ है। इस पर 20 हजार डॉलर का इनाम भी रखा हुआ है।
उसके पिता व मामा भी अमेरिका की ड्रग्स तस्करी के मामले में जेल में बंद है। अमनदीप सिंह कि सी ढंग से अमेरिका से बचकर इंडिया आ गया था।
इसके बाद वह जालंधर में नाम बदलकर रह रहा था। इतना ही नहीं उसने जुझार सिंह नाम से अपने फर्जी दस्तावेज तक तैयार किए हुए थे।
इसी साल 29 नवंबर को मोहाली स्टेट साइबर क्राइम सेल में उसके खिलफ मामला दर्ज हुआ था। इसके चलते साइबर क्राइम सेल की टीम उसकी तलाश में थी। जैसे ही स्टेट साइबर क्राइम सेल को उसके मोहाली में होने का पता चला।
विज्ञापन
पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे फेज-8 से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। डीएसपी क्राइम भूपिंदर सिंह मामले की पुष्टि की।
विज्ञापन